वायुसेना संग्रहालय में लगा अभिनंदन का पुतला, मिग का टुकड़ा और चाय का कप भी किया प्रदर्शित

पाकिस्तान ने कराची स्थित संगहालय में एक नया गलियाया बनाया है। यहां पाकिस्तानी वायुसेना ने एक पुतला लगाया है जो भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तरह नजर आता है।

कराची। बालाकोट हमले में भले ही पाकिस्‍तान को मुंह की खानी पड़ी हो, और उसके बाद पाकिस्‍तान को अपना एफ16 विमान खोना पड़ा हो, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्‍तान अभिनंदन की हिरासत को भुनाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहता है। दरअसल पाकिस्‍तान ने कराची स्थित संगहालय में एक नया गलियाया बनाया है। यहां पाकिस्तानी वायुसेना ने एक पुतला लगाया है जो भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तरह नजर आता है। विंग कमांडर ने दोनों देशों की वायु सेनाओं की लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के विमान को मार गिराया था। हालांकि उनका विमान पाकिस्तान में गिर गया था और वह लगभग तीन दिनों तक हिरासत में भी रहे थे।

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने इस सप्ताह पाकिस्तानी वायुसेना के नये सेक्शन का उद्घाटन किया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, संग्रहालय के इसी भाग में एक पुतला लगा है जो विंग कमांडर की तरह दिखता है और उसपर वर्धमान की तरह मूंछे भी लगी हैं। उस पुतले के पास चाय का कप, वर्धमान के विमान मिग-21 का ढांचा और टेल रखा हुआ है। संग्रहालय के इस गलियारे का नाम है ‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटोर्ट’।

बता दें 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने हवाई हमलों की कोशिश की थी. एक दिन बाद, 27 फरवरी को, भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को खदेड़ने के दौरान हवा में हुई लड़ाई में अभिनंदन का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर गिर गया और अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था. अभिनंदन लगभग तीन दिन तक पाकिस्तान की कैद में रहे. पाकिस्तान ने विंग कमांडर को एक मार्च रात को रिहा किया था.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    करोड़ों का मेंटिनेंस, हजारों की मौतें! आखिर बिजली विभाग की जवाबदेही कब तय होगी?

    “मेंटिनेंस में करोड़ों, जमीन पर जीरो! UPPCL के हवा-हवाई दावे बेनकाब – 2030 का वायर फ्री सपना, 2026 में खुले ट्रांसफार्मरों से मौत का डर” उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड…

    वाराणसी में 106 नए बिजली फीडरों को मिली मंजूरी, 63 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ

    वाराणसी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights