1 लाख से भी अधिक BSNL कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! आज से ले सकते हैं VRS के लिए फैसला

आज से BSNL कर्मचारी VRS के लिए आवेदन कर सकते हैं. BSNL के कुल 1.59 लाख कर्मचारियों में 1.06 लाख कर्मचारी वीआरएस के लिए आवेदन करने योग्य हैं.

नई दिल्ली. लंबे समय से सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) वित्तीय संकट से जूझ रही है. हाल ही में सरकार ने कंपनी को संकट से उबारने के लिए 15 हजार करोड़ रुपए का वित्तीय राहत पैकज देने का ऐलान किया था. यह भी कहा गया था कि कंपनी अपने कर्मचारियों को आकर्षक VRS ऑफर भी देगी. द​ हिंदू बि​जनेस लाइन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार से BSNL कर्मचारियों के लिए VRS विंडो खोल देगी. इसका मतलब है कि जो कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले ही अपनी मर्जी से रिटायर होना चाहते हैं वे रिटायरमेंट ले सकते हैं. BSNL को उम्मीद है कि 50 साल से अधिक उम्र के कर्मचारी वीआरएस के लिए जरूर एप्लीकेशन देंगे.

मैनेजमेंट और यूनियन ने कर्मचारियों से की अपील
इस रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL यह VRS विंडो सोमवार से लेकर अगले 30 दिनों के लिए खोलेगी. इस दौरान समय से पहले रिटायरमेंट की इच्छा रखने वाले कर्मचारी वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं. कंपनी के मैनेजमेंट और यूनियन ने भी कर्मचारियों से इसके लिए अपील की है.

BSNL के इस VRS स्कीम के तहत कर्मचारियों को नौकरी के बचे हुए साल की 100 से 125 फीसदी सैलरी दी जाएगी. इसमें पेंशन भी शामिल होगा. इसे अमल में लाने के लिए करीब 3 महीने का समय लगेगा. कंपनी के सर्विस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

BSNL को उम्मीद है कि अगर उसके 80 हजार कर्मचारी VRS विकल्प को चुनते हैं तो इससे कंपनी को 7,500 करोड़ रुपये की बचत होगी. मौजूदा समय में बीएसएनएल में करीब 1.59 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं. इसमें से करीब 1.06 लाख कर्मचारी 50 साल से अधिक उम्र के हैं और वे वीआरएस के लिए आवेदन करने योग्य हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर वीआरएस सफल रहता है तो यह सरकारी कंपनी रिटायरमेंट की उम्र घटाकर 58 साल करने की योजना को टाल सकती है.

कर्मचारियों को नहीं मिली अक्टूबर की सैलरी
बता दें कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अक्टूबर माह की सैलरी भी नहीं दी है. उम्मीद की जा रही है कि इस माह कर्मचारियों की सैलरी 15 से 20 दिन की देरी से मिलेगी. एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि कर्मचारियों की सैलरी में देरी का सिलसिला अगले 3-4 महीने के लिए जारी रह सकता है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights