पाक प्रधानमंत्री द्वारा पीएम मोदी के लिए हवाई क्षेत्र खोलने से किया मना, आईसीएओ ने मांगा जवाब

संयुक्त राष्ट्र की विमानन शाखा अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) ने पाकिस्तान से एयर इंडिया के विमान को लगातार मना करने को लेकर जानकारी मांगी है। पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत नहीं दी। जिसके बाद भारत ने आधिकारिक रूप से आईसीएओ में उसकी शिकायत की।

भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने नहीं दिया जिसे लेकर भारत का कहना है कि इस तरह की उड़ानों की कोई भी सामान्य देश मंजूरी दे देता है। हालिया मामले में प्रधानमंत्री को रियाद जाने के लिए दिल्ली से लंबे रास्ते का प्रयोग करना पड़ा।

आईसीएओ के महासचिव कार्यालय में संचार के प्रमुख, एंथोनी फिलबिन ने कहा, ‘आईसीएओ के परिषद अध्यक्ष ने भारत का पत्र स्वीकार किया है और उन्होंने पाकिस्तान से इसे लेकर ज्यादा जानकारी मांगी है।’ पाकिस्तान ने रविवार को सऊदी अरब जाने के लिए प्रधानमंत्री के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी थी। जिसके कारण एयर इंडिया के बोइंग 747 को सऊदी अरब जाने के लिए अरब महासागर से होकर गुजरना पड़ा। प्रधानमंत्री के विमान को 45 मिनट अधिक यात्रा करनी पड़ी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि आईसीएओ के निर्देशों के अनुसार दूसरे देशों द्वारा ओवरफ्लाइट की मंजूरी मांगी जाती है और दी जाती है। भारत ऐसी ओवरफ्लाइट मंजूरियां लेना जारी रखेगा। सूत्रों ने बताया कि हम नागरिक उड्डयन निकाय के सामने पाकिस्तान की इस करतूत को उठाएंगे। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान को अपने अड़ियल रवैये पर दोबारा विचार करना चाहिए। साथ ही पाकिस्तान को एकतरफा कार्रवाई करने के कारणों को गलत तरीके से पेश करने की अपनी पुरानी आदत को बदलना चाहिए।

पाकिस्तान ने इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यूरोप यात्रा के लिए भी अपना हवाई क्षेत्र खोलने से मना कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के पब्लिक इन वेस्टमेंट फंड की ओर से 29 से 31 अक्तूबर के बीच आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रियाद पहुंचे हैं।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights