UP By-Election 2019: अब उत्तर प्रदेश में ये है दलीय स्थिति, जानें किस पार्टी के पास है कितनी सीट

उत्तर प्रदेश विधानसभा में ताजा दलीय स्थिति

कुल सदस्य संख्या-404

01-भारतीय जनता पार्टी- 302 से बढ़कर- 309
02- समाजवादी पार्टी- 47 से बढ़कर- 50
03- बहुजन समाज पार्टी- यथास्थिति- 18
04- अपना दल-सोनेलाल- 08 से बढ़कर- 09
06- कांग्रेस यथास्थिति- 07
07- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यथास्थिति- 04
08- राष्ट्रीय लोकदल यथास्थिति- 01
09- निर्बल आम दल यथास्थिति- 01
10- निर्दलीय यथास्थिति- 03
11- नामित सदस्य- 01
12- एक रिक्त सीट टूंडला (फीरोजाबाद) पर उप चुनाव घोषित नहीं है। मामला हाईकोर्ट में लंबित।  

कम हुआ भाजपा का जनाधार, सपा व कांग्रेस ने बनायी बढ़त

उत्तर प्रदेश की 11 विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों से जुड़े आंकड़े कई दिलचस्प कहानियां बयान करते हैं। इस चुनाव में हर विस सीट पर 2017 के मुकाबले भाजपा का जनाधार कम हुआ और सपा, कांग्रेस के जनाधार में इजाफा हुआ।

गंगोह में चार फीसदी हुआ कम 

गंगोह विस सीट हालांकि भाजपा ने जीती मगर 2017 के आम विस चुनाव के मुकाबले इस उपचुनाव में यहां उसका वोट प्रतिशत कम हो गया जबकि कांग्रेस के वोट प्रतिशत में 2017 के मुकाबले 4 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

रामपुर में भाजपा का 20 फीसदी वोट बढ़ा

रामपुर विस सीट पर भाजपा ने जनाधार काफी अच्छे ढंग से मजबूत किया है। यहां 2017 के आम चुनाव में भाजपा को महज 25.84 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि इस बार के उपचुनाव में भाजपा ने 44.34 प्रतिशत वोट हासिल किए यानि करीब 20 प्रतिशत वोट भाजपा का रामपुर में बढ़ा।

गोविंद नगर में भाजपा का कम हुआ दस फीसदी वोट

कानपुर नगर की गोविन्दनगर सीट पर 2017 की ही तरह इस उपचुनाव में भी मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच ही रहा। मगर 2017 के मुकाबले इस बार कांग्रेस का वोट प्रतिशत यहां करीब 10 फीसदी बढ़ा। भाजपा के वोट बैंक में 10 फीसद की कमी आई।

मानिकपुर में सात फीसदी वोट हुआ कम

मानिकपुर सीट पर भाजपा के वोट बैंक में 2017 के मुकाबले करीब 7 फीसदी की कमी आयी, हालांकि यहां जीत भाजपा को ही मिली। प्रतापगढ़ सीट पर अपना दल को 2017 के मुकाबले करीब 10 फीसदी वोट का नुकसान हुआ हालांकि जीत अपना दल को ही मिली है।

लखनऊ कैंट में गिरा सपा का वोट बैंक

लखनऊ कैण्ट विस सीट पर 2017 के मुकाबले मतदान प्रतिशत कम रहा। भाजपा का जनाधार तो जस का तस रहा मगर सपा के वोट बैंक में यहां गिरावट आई। 2017 के आम चुनाव में इस सीट पर 33.04 प्रतिशत हासिल करने वाली सपा इस उपचुनाव में महज 19 फीसद वोट ही हासिल कर पाई। हालांकि सपा रही नम्बर दो पर है।

जैदपुर में 2017 के सारे चुनावी समीकरण बिगाड़ते इस बार सपा आगे निकल गई।  सपा ने यहां अपने जनाधार में काफी सुधार किया। जलालपुर में भी सपा का प्रदर्शन अच्छा रहा और यह सीट उसने बसपा से छीन ली।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ बड़ी खबर: PVVNL में केबल घोटाले का आरोप, ठेकेदार पर गंभीर सवाल

    मुजफ्फरनगर। PVVNL में एक बड़े घोटाले के आरोप सामने आए हैं, जिसमें एक ठेकेदार कर्ण सिंह (फर्म मेसर्स कर्ण सिंह) पर UPPTCL से केबल चोरी कर उसे वितरण उपकेंद्रों पर…

    ⚡ 22 घंटे अंधेरा, मेंटेनेंस बेखबर! — गौर यमुना सिटी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा

    रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)। रबूपुरा क्षेत्र की चर्चित आवासीय सोसायटी Gaur Yamuna City एक बार फिर बिजली व्यवस्था की बदहाली का प्रतीक बन गई। शनिवार रात से शुरू हुआ बिजली संकट…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights