पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पकड़ी एक ही नंबर की दो कारें

नई दिल्ली ।। पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता से एक ही नंबर की दो कारें पकड़ी गईं है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों कारें राजौरी गार्डन के सी ब्लॉक में एक ही कोठी के नीचे खड़ीं थी। आरोप है कि कार के मालिक ने मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिसकर्मियों को एक लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश की।

पीसीआर से जुड़े अफसर के मुताबिक, पीसीआर पर तैनात एएसआई अमर सिंह और सूबे सिंह ने आरोपी को रिश्वत की पेशकश करने का अलग से मुकदमा दर्ज करने की हिदायत देते हुए दोनों कारों के साथ राजौरी गार्डन पुलिस के हवाले कर दिया।

हुआ यूं कि पीसीआर की पी-7 गाड़ी पर सूबे सिंह और अमर सिंह की ड्यूटी थी। हाई अलर्ट की वजह से दोनों लगातार संदिग्धों पर नजर रखे हुए थे। साथ ही लोकल लोगों को भी संदिग्ध गतिविधि या सामान दिखने पर तुरंत पुलिस को इत्तला देने की अपील कर रहे थे। इसी अपील का नतीजा था कि आधी रात को 12:50 बजे पीसीआर जब रिंग रोड पर राउंड पर थी, तभी एक अनजान शख्स ने कॉल करके बताया कि एक ही नंबर की दो कारें राजौरी गार्डन के सी ब्लॉक में खड़ी हैं।

सूचना के बाद सूबे सिंह और अमर सिंह तुरंत वहां पहुंचे। एक कार पर तिरपाल चढ़ा हुआ था। उससे 100 कदम की दूरी पर दूसरी कार थी। इतने में पास की कोठी से एक शख्स बाहर आया। उसने बताया कि दोनों कारें उसकी हैं। पुलिसकर्मियों ने जब उससे दोनों कारों में एक ही नंबर होने की बात पूछी तो उसने तर्क दिया कि गलती से एक ही नंबर दोनों कारों में लग गए हैं। आरोप है कि नाम-पता पूछने पर आरोपी ने पीसीआर कर्मियों को एक लाख रुपये रिश्वत की पेशकश करते हुए वहीं पर मामला रफा-दफा करने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने रिश्वत लेने से मना कर दिया। इतने में कोठी से एक और शख्स उतरकर आया। उसने भी दोनों कारों को अपना बताया। पीसीआर ने राजौरी गार्डन पुलिस को मामले की सूचना दी और आरोपी को दोनों कारों समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अफसर के मुताबिक, हाई अलर्ट में दोनों पीसीआर कर्मियों की सतर्कता से कारें पकड़ी हैं।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    रिपोर्ट | UPPCL MEDIA गोरखपुर के कैम्पियरगंज में किसानों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर उतर आया। भारतीय किसान यूनियन समाज के बैनर तले आयोजित किसान पंचायत में बिजली विभाग की…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights