वाराणसी: बिजली के खंभे में उतरे करंट से 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने बिजली विभाग की कथित लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

परिवार के अनुसार, मुन्नी देवी (60 वर्ष) सुबह करीब 8 बजे बच्चों को लेकर घर से जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में लगे एक बिजली के खंभे में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बिजली के खंभे में करंट उतर आया, जिससे यह दुखद हादसा हुआ। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली के खंभों और लाइनों का नियमित निरीक्षण व रखरखाव किया जाता, तो इस प्रकार की घटना को रोका जा सकता था।

UPPCL MEDIA की अपील:
बरसात के मौसम में यदि किसी बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर, टूटे तार या अन्य विद्युत उपकरण में करंट होने की आशंका हो तो उससे दूरी बनाए रखें और तुरंत बिजली विभाग के कंट्रोल रूम या स्थानीय अधिकारियों को सूचना दें। थोड़ी सी सावधानी कई अनमोल जानें बचा सकती है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    रायबरेली: 11 हजार वोल्ट लाइन के खंभे पर गिरी आकाशीय बिजली, धमाके का CCTV वीडियो वायरल

    रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के जीगोलाल खेड़ा गांव में बारिश के दौरान 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के खंभे पर आकाशीय बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ हुई…

    सीतापुर में 11 केवी लाइन ऊंचीकरण अभियान के बीच नई सड़क बनने से बदली परिस्थितियां, विभाग ने तत्परता से की जांच

    यूपीपीसीएल मीडिया सीतापुर, 03 अगस्त। जनपद सीतापुर के विद्युत वितरण खण्ड महमूदाबाद के उपखण्ड रेउसा अंतर्गत ग्राम राजपुर क्योटाना में सोमवार को हुई दुखद विद्युत दुर्घटना ने सभी को स्तब्ध…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights