रायबरेली में स्मार्ट मीटर पर बवाल: महिलाओं ने उखाड़े मीटर, बिजलीघर पहुंचकर किया हंगामा

स्मार्ट मीटर पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश… महिलाएं मीटर उखाड़ पहुंचीं बिजलीघर, जमकर हुई नारेबाजी
बिल बढ़ोतरी के आरोपों से गरमाया माहौल, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

रायबरेली | UPPCL MEDIA

जनपद रायबरेली के करहिया बाजार क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। बढ़े हुए बिजली बिलों से नाराज महिलाओं ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए और उन्हें लेकर करहिया विद्युत उपकेंद्र पहुंच गईं। यहां महिलाओं ने विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, जिससे बिजलीघर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उनके बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उनका कहना था कि पहले जहां बिल सामान्य आता था, वहीं अब बिना अधिक खपत के भी भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

मामले की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। शुरुआत में महिलाएं काफी आक्रोशित थीं और अधिकारियों की बात सुनने को तैयार नहीं थीं। हालांकि बाद में जूनियर इंजीनियर अमित वर्मा की सूझबूझ और समझाइश के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाएं दोबारा मीटर लगाए जाने पर सहमत हो गईं। इस दौरान चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात पर नजर बनाए रखी।

जूनियर इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के बहकावे में आकर महिलाओं ने यह कदम उठाया था। फिलहाल सभी को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

UPPCL MEDIA की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

#SmartMeter #RaeBareli #UPPCLMEDIA #ElectricityBill #SmartMeterProtest #UttarPradeshNews

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

हाईकोर्ट का बड़ा झटका: UPPCL अफसरों का आदेश रद्द, रिकवरी और सजा पर कोर्ट ने लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों द्वारा जारी…

जनता के गुस्से के आगे झुकी सरकार, यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था पर यू-टर्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर महीनों से simmer कर रहा जनाक्रोश आखिरकार सरकार के फैसले में बदलाव की वजह बन गया। लगातार विरोध-प्रदर्शन, उपभोक्ताओं की शिकायतें…

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights