लोनी में 426 वोल्टेज का खेल – अवर अभियंता का जवाब: “ट्रांसफार्मर डैमेज होने दो”

लोनी (जिला गाज़ियाबाद) से सीधी रिपोर्ट

पश्चिमांचल डिस्कॉम के अन्तर्गत बलराम नगर सेकंड बिजली घर से जुड़े इकराम नगर 30 फुटा रोड (फीकू मेंबर वाला ट्रांसफार्मर) पर 426 वोल्टेज की आपूर्ति मिल रही है। सूत्रों के अनुसार यह खतरनाक हाई वोल्टेज पिछले कई दिनों से उपभोक्ताओं की परेशानी का कारण बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवर अभियंता सुनील कुमार से शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं की गई। शिकायतकर्ताओं को साफ जवाब मिला कि जब तक ट्रांसफार्मर डैमेज नहीं होगा, इसमें मेरी तरफ से कोई काम नहीं कराया जाएगा।”

अब सवाल उठता है—
👉 क्या विभाग उपभोक्ताओं की जान-माल से खिलवाड़ कर रहा है?
👉 अगर कल को इस हाई वोल्टेज से किसी का टीवी, फ्रिज, मोटर या इंसानी जान को नुकसान होता है, तो इसकी भरपाई कौन करेगा?
👉 क्या अवर अभियंता का यह गैरजिम्मेदाराना रवैया विभागीय भ्रष्टाचार और लापरवाही का खुला सबूत नहीं है?

आम जनता कह रही है – बिजली विभाग तभी हरकत में आता है जब हादसा हो जाता है। पहले हादसे को दावत दो, फिर “मुआवजे का खेल” शुरू होता है।

यूपीपीसीएल प्रबंधन के लिए यह एक गम्भीर सवाल है कि क्या उपभोक्ता केवल बिल भरने के लिए बने हैं या सुरक्षित और सही वोल्टेज की आपूर्ति उनका हक भी है?

यूपीपीसीएल मीडिया न्यूज – जनता की आवाज, सिस्टम से सवाल

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    फर्रुखाबाद में 33 केवी लाइन का तार टूटा, 100 से अधिक गांवों की बिजली रातभर रही गुल

    बारिश और अंधेरे में पूरी रात फाल्ट खोजती रही टीम, सुबह सिरौली के पास टूटा तार मिला; मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग फर्रुखाबाद | UPPCL MEDIA…

    🔥 कोसी विद्युत खंड में ‘करंट’ नहीं, ‘कांड’ दौड़ रहा है? अधिशासी अभियंता पर मारपीट से लेकर ट्रांसफार्मर खेल तक के गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा!

    मथुरा | UPPCL MEDIA | विशेष समाचार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के कोसीकलां विद्युत वितरण खंड में इन दिनों बिजली व्यवस्था से अधिक विभागीय विवाद सुर्खियों में हैं।…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights