बिजली विभाग की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान – ट्रांसफार्मर पर काम करते समय करंट लगने से हुई मौत

👉🏾 बिना सेफ्टी गियर और लाइन क्लियरेंस के कराया जा रहा था ट्रांसफार्मर पर काम
👉🏾 24 वर्षीय राहुल की रास्ते में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
👉🏾 परिजनों और ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल

क्या संविदा कर्मियों की जान की कोई कीमत नहीं है, यूपीपीसीएल?
शुक्रवार को हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय संविदा बिजलीकर्मी राहुल पुत्र सोनपाल की करंट लगने से मौत हो गई। युवक नगला जलाल विद्युत उपकेंद्र पर तैनात था और टीकरी खुर्द गांव के पास ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय हादसे का शिकार हुआ।

दोपहर 12 बजे के करीब कार्य के दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में करंट आ गया। राहुल बुरी तरह झुलस गया और अलीगढ़ रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

📌 मृतक के पास न तो हेलमेट था, न ही ग्लव्स – क्या यही है विभाग की सुरक्षा व्यवस्था?
📌 क्यों नहीं की गई लाइन ट्रिपिंग से पहले सुरक्षा जांच?
📌 संविदा कर्मियों से नियम विरुद्ध कराए जा रहे जानलेवा कार्य – कौन जिम्मेदार?

⚠️ यह एक तकनीकी भूल नहीं, जानबूझकर की जा रही लापरवाही है।
⚠️ राहुल की मौत पर जवाबदेह कौन – जेई, एसडीओ या पूरा सिस्टम?

परिजनों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

यूपीपीसीएल को जवाब देना होगा – संविदा कर्मियों की जान इतनी सस्ती क्यों?

#संविदाकर्मीकीमौत #UPPCLकीलापरवाही #बिनाSafetyकाम #TransformerDeath #RahulYadavDeath #SystemFailure #UPPCLMedia #AwazPlusReport

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights