राष्ट्रपति और केन्द्र के पास पहुंचेगा बिजली निजीकरण का मामला

अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि 43454 करोड़ खर्च कर बिजली कंपनियों की स्थिति को सुधारकर उनका निजीकरण करना भ्रष्टाचार है। उपभोक्ता परिषद इस पूरे मामले को केंद्र और राष्ट्रपति को अवगत कराएगा।

केन्द्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) योजना के तहत बिजली कंपनियों की माली हालत सुधारने के​ लिए उन्हें वित्तीय सहायता दी जाती है। योजना के तहत यूपी की बिजली कंपनियों पर लगभग 43454 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। इसके बावजूद पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण किए जाने का उपभोक्ता परिषद ने कड़ा विरोध किया है। परिषद का कहना है करोड़ों रुपये खर्च करके सरकारी क्षेत्र में बिजली कंपनियों का सुधारकर उसका फायदा निजी घरानों को देने की तैयारी की जा रही है।

प्रदेश को आरडीएसएस से 43454 करोड़ की सहायता
परिषद के अनुसार, केन्द्र सरकार ने 20 जुलाई 2021 को कैबिनेट की अनुशंसा के बाद राष्ट्रपति की अनुमति से देश में 303758 करोड़ की आरडीएसएस योजना लागू की। इसके जरिए विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने सहित बिजली कंपनियों को आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही एटीएंडसी हानियां 12 से 15 प्रतिशत लाकर बिजली कंपनियों के घाटे को समाप्त करना है। योजना में प्रदेश की बिजली कंपनियों को 43454 करोड़ मिलने हैं।

राष्ट्रपति की मंजूरी वाली योजना का उल्लंघन…
आरडीएसएस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई है। जो प्रदेश में योजना की सफलता और वित्तीय रिपोर्ट पर निगरानी रखेगी। लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश में 42 जनपदों के निजीकरण का फैसला किया गया है। जो पूरी तरह से राष्ट्रपति की मंजूरी से लागू इस योजना का उल्लंघन है। परिषद ने काह कि करोड़ों रुपये खर्च निजी कंपनियों को निजी हाथों में देना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

43454 करोड़ खर्च के बाद भी निजीकरण
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि यूपी समेत देश के सभी बिजली कंपनियों को मजबूत आधार देने के लिए यह योजना लागू की गई। योजना का 15 प्रतिशत (43454 करोड़) रुपये खर्च करके बिजली कंपनियों को घाटे से उबारा जा रहा है। ऐसे में इन कंपनियों को निजी घरानों के हवाले करना बड़ा भ्रष्टाचार है। उपभोक्ता परिषद जल्द केन्द्र सरकार और राष्ट्रपति को पूरे मामले से अवगत कराएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights