आज से कागजो में 33/11 केवी सबस्टेशनों और एचटी/एलटी वितरण लाइनों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी अब क्यूसा कॉर्प लिमिटेड अधीनस्थ संविदा कर्मी के हाथो में

लखनऊ। 33/11 केवी सबस्टेशनों और एचटी/एलटी वितरण लाइनों के संचालन और रखरखाव के लिए कुशल/अकुशल संविदा कर्मी (लाइनमैन/एसएसओ/हेल्पर) ट्रांस गोमती ज़ोन (जानकीपुरम और गोमती नगर) हेतु एमवीवीएनएल के लिए निविदा संख्या जीईएम/2023/बी/4024395 का पालन करते हुए अनुबन्ध कर आज दिनांक 01.03.2025 सें बेंगलुरु स्थित क्यूसा कॉर्प लिमिटेड ने अपना कार्य ऑन रिकार्ड प्रारम्भ कर दिया है। यदि उक्त अनुबन्ध की माने तो आगामी माह से कुशल संविदा कर्मीयों को रूपया 10,701.00 मात्र एवं अकुशल संविदा कर्मीयों को रूपया 13,186.00 मात्र दिया जायेगा।

बताते चलें कि “33/11 केवी सब स्टेशन के संचालन और इसके अन्य संबंधित कार्यों के लिए 8 घंटे की तीन रिले शिफ्ट में चौबीसों घंटे कुशल और अकुशल जनशक्ति प्रदान करने के कार्य के लिए प्रत्येक शिफ्ट में इलेक्ट्रिकल में आईटीआई की न्यूनतम योग्यता रखने वाले कुशल ऑपरेटर एवं उपकरणों के संचालन और अभिलेखों के रखरखाव के लिए अकुशल हेल्पर शामिल रहेगें। उक्त सेवाओं/संविदाकर्मीयों को आउटसोर्सिंग को नियुक्त करने के लिए नीति/दिशानिर्देश भी जारी कियें है, जिस पर सहमति दिखाते हुए बेंगलुरु स्थित क्यूसा कॉर्प लिमिटेड के साथ एमवीवीएनएल के लिए निविदा संख्या जीईएम/2023/बी/4024395 के अंतर्गत अनुबन्ध किये है।

उक्त अनुबंध की अवधि कार्य शुरू होने की तिथि से 24 महीने तक होगी। घ्यान देने योग्य विषय यह है कि इस अनुबंध में कोई विस्तार लागू नहीं होगा। हालाँकि, मध्यांचल डिस्कॉम बिना कोई कारण बताए 60 दिन का नोटिस देकर अनुबंध समाप्त कर सकता है। यह अनुबन्ध रु. 63 करोड़, उनतीस लाख, इक्यावन हजार, पांच सौ सत्तानवे और बारह पैसे मात्र का है, जिसमें 619 कुशल संविदा कर्मीयों एवं 968 अकुशल संविदाकर्मीयों की मजदूरी जीएसटी सहित शामिल है। संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी क्यूसा कॉर्प लिमिटेड ने 01.03.2025 ऑन रिकॉर्ड ले ली है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights