अधीक्षण अभियंता बाराबंकी राजबाला के ऊपर संविदा कर्मीयों का गलत उपभोग करने एवं उसके नाम पर करोड़ों रुपया अपनी जेब में रखने जैसा लगा गम्भीर आरोप

अधीक्षण अभियंता बाराबंकी राजबाला द्वारा विद्युत वितरण मंडल बाराबंकी कार्यालय एवं अधीनस्थ खंडों में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य लाइनमैन से कराने एवं ऑपरेटर ने नाम पर करोड़ों रुपया अपनी जेब में रखने जैसा गम्भीर आरोप लगा है… यह आरोप बाराबंकी जिला के ही स्थानीय पत्रकार संजय कुमार शर्मा ने ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को लिखित रूप शिकायत करते हुए लगाया है…

उक्त शिकायत की माने तो अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल बाराबंकी कार्यालय में कार्य कर रहे चार संविदा कर्मीयो की मूल तैनाती लाइनमैन के रूप में बाराबंकी खंड में है, लेकिन उनसे खंड कार्यालय में काम न कराकर विद्युत वितरण मंडल बाराबंकी कार्यालय में बावर्ची, पानी पिलाना, डिस्पैच करवाना, गाड़ी चलवाना ड्राइवर, झाडू पोछा करवाना आदि कार्य अधीक्षण अभियंता राजबाला द्वारा कराया जा रहा है… इतना ही नहीं दो अन्य संविदा कर्मीयो को अपने घर पर तैनात किए हुए है, जिनकी सैलरी भी अन्य खंड से दिलवा रही है।

इसके अतिरिक्त कार्यालय में जितने भी कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात है, उनको लाइनमैन की सैलरी दिलवा रही है एवं ऑपरेटर का पैसा अपनी जेब एवं निजी खर्चों में कर रही है। यह सब खेल उक्त के साथ-साथ साथ ही इनके अधीनस्थ खंडों विद्युत वितरण खंड एवं उपखंडों रामनगर, रामसंहीघाट, हैदरगढ़, बाराबंकी में भी यही खेल चल रहा है। सम्पूर्ण जिला में भारी मात्रा में संविदा चपरासी तैनात किए जाने का आरोप लगा है, साथ ही कार्य कर रहे ऑपरेटरो को लाइनमैन की सैलरी दिलाकर, ऑपरेटर की सैलरी राजबाला अधीक्षण अभियंता अपनी जेब में रखकर निजी खचों में लगा रही हैं।

बाराबंकी जनपद में तैनात अधीक्षण अभियंता राजबाला विभागीय आदेशो को दरकिनार कर प्रतिदिन अपने निवास स्थान प्रदेश के राजधानी का सबसे महंगा अपाटमेंन्ट सरयू अपाटमेन्ट, लखनऊ से बना रखी है, वहीं से प्रतिदिन अपने कार्यालय आने जाने का कार्य करती है।

बाराबंकी जनपद में तैनात अधीक्षण अभियंता राजबाला के ऊपर आरोप लगाते हुए स्थानीय पत्रकार संजय कुमार शर्मा ने ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को से बिंदुओं की जांच कराने की मांग की हैः-

  • मंडल कार्यालय बाराबंकी में 4 चपरासी की क्या जरूरत है, तथा उनसे पानी पिलाने, खाना बनाने, डिस्पैच कराने, ड्राईवर गाड़ी चलवाना क्यों करवाया जा रहा है।
  • उक्त चपरासी का वेतन लाइनमैन के नाम पर बाराबंकी खंड से दिलवाया जा रहा है आखिर क्यों?
  • मंडल कार्यालय में जो कई सारे ऑपरेट तैनात है उनको ऑपरेट की सैलरी न देकर लाइनमैन की सैलरी बाराबंकी खंड से क्यों दिलवाई जा रही है।
  • राजबाला अधीक्षण अभियंता द्वारा अपने घर पर 2 संविदा कर्मचारी क्यों तैनात किए गए है?
  • विभिन्न कार्यालय जैसे विद्युत वितरण खंड / उपखंडों बाराबंकी, रामस्नेहीघाट, रामनगर, हैदरगढ़ में भारी मात्रा में संविदा कर्मचारी की तैनाती किस कारण की रखी है, धन उगाही के चक्कर में प्राइवेट आदमी रखे गए है, आखिर क्यों?
  • विभिन्न कार्यालय जैसे विद्युत वितरण खंड / उपखंडों रामनगर, रामसंहीघाट, हैदरगढ़, बाराबंकी में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य लाइनमैन से क्यों कराया जा रहा है आखिर क्यों, क्या कंप्यूटर ऑपरेटर का पैसा अधिशासी अभियंता/राजबाला अधीक्षण अभियंता द्वारा अपने निजी खर्चों के लिए किया जा रहा है, महोदय जांच का विषय हैं।
  • महोदय खंडों में कंप्यूटर ऑपरेटर का पैसा अधिकारी अपने रिश्तेदारों के नाम अनुबंध कराकर सालों से विभाग/सरकार को चुना लगा रहे है।
  • महोदय आपसे अनुरोध है कि भारी मात्रा में प्राइवेट कर्मचारी की तैनाती खंडों/उपखंडों में अधिकारियों द्वारा क्यों की गई है जांच का विषय है, कारण धन उगाही हो सकता है?

बाराबंकी जनपद में तैनात अधीक्षण अभियंता राजबाला का सम्बन्धित अन्य खबर जल्द “यूपीपीसीएल मीडिया” के बैनर पर प्रकाशित की जायेगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ….. पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया

    वसूली में सख्त… टैक्स देने में ढीले! पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ₹5 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया लखनऊ। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में…

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights