“यूपीपीसीएल मीडिया” का सुझाव : ‘कटिया’ फंसा कर न करना शादी, अंधेरे में ही दूल्हा-दुल्हन को डालनी होगी वरमाला

उत्तर प्रदेश के बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ पावर कारपारेशन ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. कटिया कनेक्शन को रोकने के लिए विभाग की तरफ से पूर्व से ही अस्थाई कनेक्शन देने की की व्यवस्था प्रचलित है। इस सन्दर्भ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के वाणिज्य निदेशक योगश कुमार ने कहा कि अक्सर जानकारी मिलती है कि शादी समारोह में कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी की जा रही है. ऐसा करने वालों को भाड़ी जुमार्ना अदा करने के साथ-साथ जेल भी जाना पड़ सकता है. प्रायः जानकारी मिलती ही रहती है कि शादी समारोह के दौरान लोग कटिया फंसा कर बिजली का उपयोग करते हैं। नवंबर माह से शादियों का सीजन शुरू हो गया है, जिसमें शादियां गेस्ट हाउस, लॉन, होटल, मैरिज हाल अन्य स्थानों से की जा रही हैं. जानकारी के अभाव में सीधे कटिया डालकर बिजली का उपयोग कर लिया जाता है. जिससे बिजली विभाग को लाखों का नुकसान हो रहा है. ऐसे में विभाग ने अब कार्रवाई करने का मन बना लिया है और अब ऐसे लोगों को लाखों रुपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है या जेल भी जा सकते हैं.

इसके लिए है अस्थाई कनेक्शन
वाणिज्य निदेशक योगश कुमार ने अनुसार विभाग द्वारा 1 दिन के लिए अस्थाई (टेंपरेरी) कनेक्शन किए जाने की व्यवस्था की गई है. जिसमें जो छोटे मैरिज हॉल या होटल है वो 40 किलोवाट का विद्युत कनेक्शन 1 दिन के लिए कार्यालय में कैशियर के पास 8750 रुपए जमा कराकर ले सकते हैं. जो बड़े लॉन या मैरिज हॉल हैं वो 50 किलोवाट का कनेक्शन ले सकते हैं, जिसमें 9750 रुपए की फीस जमा कर सकते है. कनेक्शन लेने के लिए सिर्फ शादी कार्ड एवं एक आईडी कार्ड की आवश्यकता होगी।

बिजली चोरी करने पर होगी कार्रवाई
एक दिन के विद्युत कनेक्शन के लिए सभी उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियन्ता को निर्देश दिए गए हैं कि शादी के दिन सभी मैरिज हॉल, लॉन, होटल की जांच की जाए. यदि कोई भी बिना अस्थाई कनेक्शन के बिजली चोरी करते हुए पाया जाएगा, तो तत्काल लाइन काट दी जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए. बिना अस्थाई कनेक्शन के बिजली चोरी करते हुए पाए जाते हैं तो शादी समारोह अंधेरे में मनाना पड़ सकता है और संबंधित लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights