तार से बांधा क्षतिग्रस्त बिजली का 6 फीट का खंभा, जानलेवा जुगाड़ बना आफत

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बजरिया जाफर खां मोहल्ला में बिजली का जर्जर खंभा तार से बांधकर टिकाकर छोड़ दिया गया है. इलाकाई लोगों को डर सता रहा है कि ये खंभा कभी भी गिर सकता है. इससे बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों ने इस खंभे को तुरंत हटवाने की मांग की है. वहीं, बिजली विभाग ने खंभा जल्द बदलवाने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि बजरिया जाफर खां मोहल्ला में बिजली का जर्जर खंभा इन दिनों एंगल और तार पर टिका है. इलाकाई लोगों का कहना है कि काफी दिनों से यह खंभा ऐसी ही स्थिति में है. उन्हें डर सता रहा है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है. स्थानीय निवासीयों के अनुसार यह खंबा क्षतिग्रस्त हुए 2 साल हो गए हैं. अगर यह गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है।

उन्होंने बताया कि इस खंभे से कई तार गुजर रहे हैं. इसे ऐसे ही तार से बांधकर एंगल पर टिका दिया गया है. लोहे के खंभे पर नीचे एंगल भी गल चुके हैं. उनको भी तार से बांधकर साधा गया है. डर लग रहा है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खंभे को पहले रस्सी से बांधा गया था. इसके बाद इसमें तार बांध दिया गया. इस संबंध में बिजली विभाग से कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों की माने तो खंभे के नीचे से रोज कई वाहन गुजरते हैं. बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं. अगर कहीं कोई हादसा हो गया तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा. वहीं, बिजली विभाग के एसडीओ मुकेश राय ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है. जर्जर खंभे को जल्द से जल्द सही करवाया जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights