संविदाकर्मी रमाशंकर ने सहायक अभियन्ता (मीटर) ए. के. त्रिपाठी के ऊपर लगाया विभागीय कार्य न कराकर पीकदान की सफाई, कार की सफाई/घुलाई सहित कई अन्य गम्भीर आरोप

मध्यांचल विघुत वितरण निगम अन्तगर्त इन्दिरा नगर स्थित विद्युत नगरीय परीक्षण शाला, इंदिरा नगर/मुंशी पुलिया में चन्द्रजीत यादव, जिसका पद लाइन मैन का, लेकिन कार्य जेएमटी का, जोकि लगभग 20 वर्ष पहले पॉवर हाऊस में कार्यरत था, वहां से ट्रांसफर करवा कर इन्दिरा नगर, सेक्टर 25 मीटर विभाग में आये और 20 वर्षो से यही पर हैं, जिसके अधीन है, दो अशिक्षित कर्मचारी, जिनको सही लिखना तक नहीं आता है, सिर्फ किसी तरह दस्तखत बना लेते है, जो सिर्फ आफिस में बैठकर नेट मीटर लगवाने का ठेका लेते है। नेट मीटर लगवाने का उपभेक्ताओं से फिक्स पैसे वसूला जाता है…. 3 फेज मीटर का 1500 /- रूपया व सिंगल फेज मीटर का 500 /- रूपया लिया जाता है….. हैरानी का विषय यह है कि यह सब सहायक अभियन्ता (मीटर) ए. के. त्रिपाठी एवं अवर अभियन्ता (मीटर) डालेन्द्र चतुर्वेदी की मदद से हो रहा है। ये अनपढ़ कर्मचारी होने के बावजूद इनको सीलिंग बुक सहायक अभियन्ता (मीटर) ए. के. त्रिपाठी एवं अवर अभियन्ता (मीटर) डालेन्द्र चतुर्वेदी के मदद से उपलब्ध करा दी गयी है। उपरोक्त सीलिंग बुक पर संविदाकर्मी तालिब अब्बास (बब्लू) और रोहित मिश्रा नेट मीटर लगवाते हैं और ये दो संविदाकर्मी चन्द्रजीत यादव लाइन मैन कर्मचारी के सीलिंग बुक पर नेट मीटर की सीलिंग बनाते हैं और इनसे केवल दस्तखत कराते हैं…..जबकि ये सब टीजी 2 का कार्य होता है……

विद्युत नगरीय परीक्षण शाला, इंदिरा नगर/मुंशी पुलिया में संविदाकर्मी तालिब अब्बास (बब्लू) लगभग 20 वर्षो से काम करने की वजह से क्षेत्र में उपभोक्ताओं और रीडरों से संपर्क बना रखे है । कुछ आर्थिक लाभ लेकर अधिक खपत वाले उपभोक्ता से सेंटिंग करके रीडिंग स्टोर करते है, दिखाने के नाम पर सिर्फ उपभोक्ता के यहां मीटर चलता रहेगा, अधिक यूनिट होने पर उपभोक्ता से 1912 पर शिकायत दर्ज करवाते हैं और किसी भी क्षेत्र की शिकायत हो, उस क्षेत्र के टीजी 2 से शिकायत संविदाकर्मी तालिब अब्बास (बब्लू) खुद ले लेते है और मीटर बदल कर उपभोक्ता से दर्ज रीडिंग के अनुसार रूपया वसूलते हैं। परीक्षणशाला में जितने भी पुराने मीटर बदलकर आते हैं, जिनकी रीडिंग स्टोर रहती है और जिन में रीडिंग नहीं आती है… उन सबकी रीडिंग केवल संविदाकर्मी तालिब अब्बास (बब्लू) ही निकालते हैं और ये सब खेल सहायक अभियन्ता (मीटर) ए. के. त्रिपाठी एवं अवर अभियन्ता (मीटर) डालेन्द्र चतुर्वेदी की मदद से हो रहा है, जिससे विभाग को बहुत बड़ी राजस्व हानि का सामना करना पड़ रहा है….

यहीं नहीं अक्सर राजकीय छुट्टी के दिन भी ग्रुप में बिना कार्यालय ज्ञाप के सहायक अभियन्ता (मीटर) ए. के. त्रिपाठी छुट्टी को निरस्त कर चंन्द्रजीत यादव लाइन मैन और संविदाकर्मी तालिब अब्बास (बब्लू) और रोहित मिश्रा को बुलाकर आफिस खोलकर, जितने सारे फ्रॉड काम होते है,ं विशेष तौर पर उस दिन किये जाते हैं, जिससे विभाग में राजस्व की हानि हो रहा है। सहायक अभियन्ता (मीटर) ए. के. त्रिपाठी द्वारा लगातार अपने अधिकारीयों को गुमराह करने के कारण कोई भी बात उच्च अधिकारीयों तक नहीं पहुच पा रही है, जिससे कि सभी की मनमानी बढ़ती जा रही है, जिसके शिकार अन्य कर्मचारीयों के साथ-साथ टीजी 2 कर्मचारी व अन्य संविदा कर्मचारी शिकार हो रहे हैं। कर्मचारीयों का कहना है कि संविदाकर्मीयों को विभागीय कार्य न कराकर पीकदान की सफाई, कार की सफाई/घुलाई जैसा कार्य कराया जाता है….

उपरोक्त आरोप हम नहीं बल्कि विद्युत नगरीय परीक्षण शाला, इंदिरा नगर/मुंशी पुलिया में कई सालों से तैनात रमा शंकर, जोकि एक संविदाकर्मी के रूप में कार्य कर रहा था, ने विघुत नगरीय परीक्षणशाला, इन्दिरा नगर/मुंशीपुलिया में कार्यरत है….ने प्रबन्ध निदेशक- मध्यांचल विघुत वितरण निगम को एक प्रार्थना पत्र देकर सहायक अभियन्ता (मीटर) ए. के. त्रिपाठी एवं अवर अभियन्ता (मीटर) डालेन्द्र चतुर्वेदी के ऊपर विभागीय कार्य न कराकर पीकदान की सफाई, कार की सफाई/घुलाई जैसा कार्य कराया जाता है….जैसा कई अन्य गम्भीर आरोप लगाये है। देखना यह है कि उच्च अधिकारीयों की मौन सहमति के साथ-साथ पूर्व में तत्कालीन अधिक्षण अभियन्ता यदुनाथ राम की तरह प्रबन्ध निदेशक – मध्यांचल डिस्काम भवानी सिंह ख्रगारौत भी सहायक अभियन्ता (मीटर) ए. के. त्रिपाठी के मार्या राजनीति दबाव के आगे नतमस्तक हो जाते है।

प्रबन्ध निदेशक- मध्यांचल विघुत वितरण निगम को दिये गये प्रार्थना पत्र में जो लिखा है…. के अनुसार …… श्रीमान जी आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि इन्दिरा नगर, सेक्टर 25 मीटर विभाग में चन्द्रजीत यादव लाइन मैन पद पर कार्यरत है जो कि लाइन मैन का कार्य पॉवर हाऊस में किया जाता है। लगभग 20 वर्ष पहले पॉवर हाऊस में कार्यरत थे। ये वहां से ट्रांसफर करवा कर इन्दिरा नगर, सेक्टर 25 मीटर विभाग में आये और 20 वर्षो से यही पर हैं, जबकि लाइन मैन का कार्य पावर हाऊस में होता है। ये अशिक्षित कर्मचारी है। इनको लिखना तक नहीं आता है ये केवल दस्तखत करते हैं, ये दिन भर आफिस में बैठकर नेट मीटर लगवाने का ठेका लेते है। नेट मीटर लगवाने का कंज्यूमर से पैसे लिया जाता है। 3 फेज मीटर का 1500 /- रूपये सिंगल फेज मीटर का 500 /- रू० लिया जाता है । ये सब सहायक अभियन्ता (मीटर) ए. के. तिवारी एवं अवर अभियन्ता (मीटर) डालेन्द्र चतुर्वेदी की मदद से हो रहा है। ये अनपढ़ कर्मचारी होने के बावजूद इनको सीलिंग बुक सहायक अभियन्ता (मीटर) ए. के. तिवारी एवं अवर अभियन्ता (मीटर) डालेन्द्र चतुर्वेदी के मदद से उपलब्ध करा दी गयी है। इनके सीलिंग बुक पर संविदाकर्मी तालिब अब्बास (बब्लू) और रोहित मिश्रा नेट मीटर लगवाते हैं और ये दो संविदाकर्मी चन्द्रजीत यादव लाइन मैन कर्मचारी के सीलिंग बुक पर नेट मीटर की सीलिंग बनाते हैं और इनसे केवल दस्तखत कराते हैं जबकि ये सब टी०जी० 2 का कार्य है । इन्दिरा नगर सेक्टर 25 मीटर विभाग में दो क्षेत्र है पहला इन्दिरा नगर, दूसरा मुंशी पुलिया इन दोनों क्षेत्र में 6 टी0जी0 2 कर्मचारी है उन्हीं में चन्द्रजीत यादव जो लाइन मैन पद पर है और टी०जी० 2 की तरह सीलिंग बुक उपलब्ध करा कर दूसरे से नेट मीटर लगवाते हैं और दिन भर आफिस में बैठकर नेट मीटर की ठेकेदारी करते हैं दोनों क्षेत्र का नेट मीटर केवल 3 कर्मचारी ही लगवाते हैं जिसमें दो संविदाकर्मी क्रमशः तालिब अब्बास (बब्लू) और रोहित मिश्रा है और कुछ नेट मीटर जे०ई० डालेन्द्र चतुर्वेदी अपने सीलिंग बुक पर लगवाते हैं ये सब नेट मीटर संविदाकर्मी जगदीश और नरेश से लगवाते हैं। ये दोनों संविदाकर्मी इन्हीं लोगों के लिये पूरे दिन केवल नेट मीटर लगाने का कार्य करत हैं, नेट मीटर लगाने का जो कंज्यूमर से पैसे लेते हैं, उस पैसे का विभाग से कोई रसीद नहीं दी जाती है। इसीलिए चन्द्रजीत यादव लाइन मैन और संविदाकर्मी तालिब अब्बास (बब्लू) और रोहित मिश्रा आफिस में बैठकर नेट मीटर की ठेकेदारी करते हैं आप इसका प्रूफ दोनों क्षेत्र (इन्दिरा नगर और मुंशी पुलिया के 3 फेज और सिंगल फेज के नेट मीटर के सेन्ट आउट रजिस्टर से भी जॉच करवा सकते हैं। इन नेट मीटर के रजिस्टर में एक वर्ष पुराना रिकार्ड चेक करवा लिजिएगा, तो आप को सत्य का पता चल जायेगा कि इन लोगों के अलावा नेट मीटर कोई और भी नहीं लगाते हैं। इस आफिस में संविदाकर्मी तालिब अब्बास (बब्लू) 20 वर्षो से काम करने की वजह से क्षेत्र में कंज्यूमर और रीडरों से संपर्क बना रखे है । कंज्यूमर से सेंटिंग करके रीडिंग स्टोर करते है फारमेल्टी में मीटर चलता है कंज्यूमर से 1912 पर कंप्लेन करवाते हैं और किसी भी क्षेत्र की कंप्लेन हो उस क्षेत्र के टी०जी० 2 से कंप्लेन संविदाकर्मी तालिब अब्बास (बब्लू) खुद ले लेते है और मीटर बदल कर कंज्यूमर से रीडिंग दिखा के पैसे वसूलते हैं। लैब में जितने भी पुराने मीटर बदलकर आते हैं जिनकी रीडिंग स्टोर रहती है और जिन में रीडिंग नहीं आती है उन सबकी रीडिंग केवल संविदाकर्मी तालिब अब्बास (बब्लू) ही निकालते हैं और ये सब खेल सहायक अभियन्ता (मीटर) ए. के. तिवारी एवं अवर अभियन्ता (मीटर) डालेन्द्र चतुर्वेदी की मदद से हो रहा है, इस प्रकार विभाग का बहुत ही हानि हो रहा है और ये लोग दो क्षेत्र के मीटर लैब में एक ही लैब इंचार्ज अपने संपर्क के विजय बहादुर यादव को लैब इंचार्ज बनवा दिये हैं ये सब इसलिये किये है कि छुट्टी के दिन भी बुला लेते हैं और उस दिन चंन्द्रजीत यादव लाइन मैन और संविदाकर्मी तालिब अब्बास (बब्लू) और रोहित मिश्रा ये चारों लोग आफिस खोलकर जितने सारे फ्रॉड काम होते हैं उस दिन किये जाते हैं। इन लोगो के द्वारा किये गये काम से विभाग का बहुत हानि हो रहा है और विभाग में ऊपर के लोगों को जानकारी न होने के कारण ये लोग मनमानी करते आ रहे हैं और अन्य कर्मचारी 5 टी0जी0 2 कर्मचारी अन्य संविदा कर्मचारी प्रताणित हो रहे हैं। इसलिए आप गोपनीय स्तर से जॉच करवाने की कृपा करें। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि ऐसे कर्मचारियों पर उचित कार्यवाही करने की कृपा करे। (शिकायत पत्र संलग्न)

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights