दुर्गा पंडाल सजाने के लिए समितियों को लेना पड़ेगा बिजली की अस्थाई कनेक्शन

महराजगंज जिला में मां दुर्गा पंडालों के लिए अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने में समितियों की लापरवाही से बिजली चोरी का खतरा बढ़ गया है। बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करने पर जुर्माना और केस दर्ज होगा।

महराजगंज। बिना कनेक्शन के मां दुर्गा पंडाल में बिजली उपयोग करना समितियों पर भारी पड़ सकता है। अस्थाई कनेक्शन नहीं लेने पर बिजली चोरी का केस दर्ज होने के साथ ही जुर्माना भरना पड़ेगा। इतना ही नहीं बिजली से हादसा होने पर मुआवजा भी नहीं मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में 1261 मां दुर्गा पांडाल बन रहे हैं। इसे लेकर समितियों ने तैयारी तेज कर दी हैं। लेकिन पंडाल को रोशन करने के लिए बिजली कनेक्शन के लिए किसी समिति ने अब तक आवेदन नहीं किया है। ऐसे में बिजली चोरी की आशंका अधिक हो गई है। विभाग इसे लेकर सख्त हो गया है। चेकिंग के लिए अवर अभियंता के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। विजलेंस टीम के साथ टीम चेकिंग करेगी। चेकिंग में बिना कनेक्शन के पंडाल में बिजली का प्रयोग करते मिलने पर समिति के खिलाफ केस दर्ज कराएगा। इसके अलावा जुर्माना वसूल करेगी।

अधिशासी अभियन्ता के यहां से समिति ले सकेगी अस्थाई बिजली कनेक्शन
समितियों को बिजली की अस्थाई कनेक्शन लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। समिति को सीधे संबंधित खंड के विद्युत अधिकारी अधिशासी अभियन्ता के पास अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन करना है। आवेदन के साथ शुल्क जमा करते ही तत्काल अस्थाई कनेक्शन जारी हो जाएगा।

आवेदन के साथ कनेक्शन शुल्क करना है जमा
समितियों को अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन के साथ शुल्क जमा करना है। एकमुश्त शुल्क जमा करने पर ही समिति के नाम से अस्थाई बिजली कनेक्शन मिलेगा।

दो किलोवाट कनेक्शन पर देना होगा करीब साढ़े छह हजार
बिजली विभाग समितियों को दो किलोवाट बिजली कनेक्शन तीन दिन के लिए जारी करेगा। इन तीन दिन के लिए समिति को करीब छह हजार 500 रुपये बिजली बिल जमा करना है।

अस्थाई कनेक्शन पर भी लगेगा बिजली मीटर
अस्थाई कनेक्शन जारी करने के साथ ही विभाग पंडाल में मीटर लगाएगा। मीटर में बिजली खपत के हिसाब से बिल का भुगतान करना है।

एनओसी नहीं मिलने पर नहीं मिलेगा क्लेम का मुआवजा
बिजली क्लेम का मुआवजा लेने के लिए समिति के पास सुरक्षा निदेशालय मोहद्दीपुर से जारी एनओसी लेना जरूरी है। एनओसी प्रमाण पत्र रहने पर ही पंडाल में बिजली से हादसा होने पर समिति क्लेम कर सकती है। क्लेम पर विभाग मुआवजा देगा। लेकिन एनओसी नहीं रहने पर क्लेम पर मुआवजा नहीं मिलेगा।

इंजीनियर वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल महराजगंज के अनुसार समितियों को कार्रवाई से बचने के लिए अस्थाई कनेक्शन ले लेना चाहिए। अब तक किसी समिति ने अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है। विजलेंस के नेतृत्व में बिजली टीम चेकिंग करेगी। बिना कनेक्शन के बिजली प्रयोग करते मिलने पर संबंधित समिति के खिलाफ कार्रवाई तय है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights