बिजली विभाग के JE वेद प्रकाश को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम में किया रंगे हाथों गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्ती जिले में एंटी करप्शन की टीम ने विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक जूनियर इंजीनियर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।। जेई को कोतवाली ले आया गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। जेई की धर पकड़ के बाद बिजली विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

शिकायकर्ता- राम उजागिर मौर्य
शिकायकर्ता- राम उजागिर मौर्य

राम उजागिर मौर्य ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उन्होंने घर के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था और भौतिक सत्यापन करने गए अवर अभियंता वेद प्रकाश मिश्र ने कनेक्शन के लिए राम उजागिर से 20 हजार रुपये की मांग की। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रहे राम उजागिर ने पांच हजार रुपये से ज्यादा दे पाने में असमर्थता जताई, तो उन्होंने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया।

शिकायत की पुष्टि के बाद, एंटी करप्शन टीम बस्ती पहुंची और 19 जुलाई 2024 को जेई वेद प्रकाश को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जेई के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।

इस गिरफ्तारी से बस्ती जिले में विद्युत विभाग और अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम की इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जेई वेद प्रकाश
जेई वेद प्रकाश

एंटी करप्शन टीम ने जेई वेद प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। इस मामले में दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

एंटी करप्शन टीम की अपील
एंटी करप्शन टीम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत उनकी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जा सके।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एंटी करप्शन टीम अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्यरत है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights