मड़या उपकेन्द्र बनने से पंद्रह हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से निजात

संतकबीरनगर। मड़या मोहल्ले में पांच करोड़ अस्सी लाख की लागत से बन रहे विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण पूरा होने के बाद शहर के करीब पंद्रह हजार उपभोक्ताओं को इस सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा। आए दिन बिजली कटने, ओवरलोड, बार-बार ट्रिपिंग समेत अन्य समस्याएं उत्पन्न होती थी। लेकिन अब इस स्टेशन के बन जाने से लोगों को निर्बाध बिजली मिलती रहेगी। इस सब स्टेशन से मड़या, सुगरमिल, बैंक तिराहा, नेदुला, बड़गो, बनकटिया समेत अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा। यहां पर पांच-पांच एमवीए के दो बड़े ट्रासंफार्मर लगेंगे। जिससे कि लोगों को बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। कार्यदाई संस्था ने कार्य को प्रारंभ करवा दिया है।

स्कूल की जमीन पर सब स्टेशन बनाने का आरोप
मड़या में नेहरू कृषक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने अपने स्टाफ के साथ पहुंच विद्युत उपकेन्द्र निर्माण का विरोध किया। उन्होंने विभागीय कर्मियों से कहा कि यह जमीन विद्यालय के नाम से है तो कैसे कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इस पर स्टे भी है। बिना न्यायालय के आदेश के यह कार्य नहीं हो सकता। प्रधानाचार्य रविंद्र चौरसिया ने कहा कि यदि यह कार्य बंद नहीं हुआ तो मैं कोर्ट में विभाग के खिलाफ कोर्ट की अवमानना दाखिल करुंगा। वहीं एसडीओ खलीलाबाद केएन शुक्ल ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्य शुरू कराया गया है। उक्त जमीन हमारे विभाग के नाम से है। स्टे छह माह बाद स्वत: समाप्त हो जाता है। ऐसे में अब इस जमीन पर कोई स्टे नहीं है। कार्य चालू रहेगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights