उदासिनता कहिए या फिर लापरवाही … 14 दिन से 14 गांव में 14 ट्रांसफार्मर जलने से बिजली को लेकर मचा हाहाकार… लेकिन नहीं सुन रहे जिम्मेदार

बलरामपुर। मूसलाधार बारिश व विद्युत लोड में असंतुलन की वजह से जिला बलरामपुर में 14 ग्रामीण क्षेत्रों में 14 ट्रांसफार्मर जलने से बिजली को लेकर हाहाकार मचा है। अवर अभियन्ता इंजीनियर हरिओम प्रसाद की उदासिनता कहिए या फिर लापरवाही आज 14 दिन व्यतीत होने के बाद भी मामला जस की तस है। अबतक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया गया है, जिससे नाराज ग्रामीणों ने शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, लेकिन नहीं सुन रहे जिम्मेदार।

एक स्थानीय इंजीनियर की पहल पर हरैया सतघटवा पावर हाउस अन्तगर्त कुशमहवा बरदौलिया ग्राम, जहां 25 केवीए ट्रांसफार्मर 14 दिन से खराब है, हेतु वर्कशॉप से ​​ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, लेकिन अवर अभियन्ता द्वारा जल्द ट्रांसफॉर्मर लगाने हेतु गांव वालों से किये जा रहे रूपया 4000/- की डिमांड पूरी न होने के कारण उपरोक्त ट्रांसफॉर्मर नहीं लग सका। इस सन्दर्भ में जब अवर अभियन्ता इंजीनियर हरिओम प्रसाद से जानकारी प्राप्त की, तो इंजीनियर हरिओम प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर वर्कशॉप से गाड़ी खराब होने के कारण नहीं आ सका, हांलाकि अवर अभियन्ता प्रभावित 14 गांव का नाम नहीं गिना सके, इससे लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।

14 दिन से 14 गांव की बिजली गायब होने के बाद भी अवर अभियन्ता ने न तो मुख्यालय स्तर पर अपने उच्च अधिकारीयों को जानकारी दी न ही अपने मुख्य अभियन्ता को।

बलरामपुर जिला में 14 दिन से 14 गांव की बिजली गायब होने की जिम्मेदार ट्रांसफार्मर वर्कशॉप हो अथवा अवर अभियन्ता हो…. इस कारण परेशान तो ग्रामीण ही हो रहे है। 300 से अधिक दुकानदारों और हलारों की संख्या में घरों की बिजली पिछले 14 दिन से गुल है, किसी भी गांव में जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इससे बिजली निगम के खिलाफ दुकानदारों एवं ग्रामीणों में नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि कॉमर्शियल बिल का भुगतान दिया जाता है लेकिन, 14 दिन बाद भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका, जिससे उमसभरी गर्मी में दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    MD के आदेश पर MD का ही तमाचा! लेसा में 150 से अधिक कार्यालय सहायकों के तबादले, यूपीपीसीएल के नियमों की उड़ाई धज्जियां

    स्थानांतरण करते समय स्वयं पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष स्तर से जारी आदेशों की खुली अनदेखी की जा रही है। संलग्न दस्तावेजों के अनुसार 11 सितंबर 2018 को यूपीपीसीएल की तत्कालीन…

    ⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ….. पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया

    वसूली में सख्त… टैक्स देने में ढीले! पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ₹5 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया लखनऊ। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights