बिजली सप्लाई ठप होने पर उपकेन्द्र में घुसकर एसएसओ और लाइनमैन को पीटा

बिजली सप्लाई ठप होने के बाद कुछ लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर नाराजगी जताई। लाइनमैन मौके पर पहुंचा तो ट्रांसफार्मर में खराबी पाई गई। कुछ देर बाद विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे युवकों ने एसएसओ और लाइनमैन को अपशब्द कहते हुए पिटाई लगा दी। सरकारी अभिलेख फाड़कर तोड़फोड़ की।

पीलीभीत। बिजली सप्लाई ठप होने के बाद कुछ लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर नाराजगी जताई। लाइनमैन मौके पर पहुंचा तो ट्रांसफार्मर में खराबी पाई गई। कुछ देर बाद विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे युवकों ने एसएसओ और लाइनमैन को अपशब्द कहते हुए पिटाई लगा दी। सरकारी अभिलेख फाड़कर तोड़फोड़ की। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। मामले की तहरीर सेहरामऊ थाने में दी गई है।

सेहरामऊ थाना क्षेत्र के कुरैया विद्युत केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने मारपीट का आरोप लगाया है। शाहजहांपुर के थाना खुटार निवासी अनुज कुमार विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ और क्षेत्र के गांव किशनपुर हरिपुर निवासी गौतम लाइनमैन पद पर तैनात हैं। दोनों ने सेहरामऊ पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नौ मई की शाम साढ़े सात बजे कुरैया के मनिहार मोहल्ले में बिजली सप्लाई ठप होने की शिकायत मिली थी। ड्यूटी पर टेंथ लाइनमैन गौतम ट्रांसफार्मर चेक करने पहुंचा था। फ्यूज बदलकर शटडाउन वापस लिया, तो पता चला ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। मामले की सूचना अवर अभियन्ता को दी गई। उन्होंने अगले दिन ट्रांसफार्मर आने की बात बताई। लाइनमैन के आने से पहले 10-15 लोग बिजली घर पहुंच गए। कुछ देर बाद लाइनमैन भी पहुंच गया। इसी बीच दो युवकों ने गौतम को अपशब्द कहते हुए पिटाई कर दी। डायल 112 पुलिस को फोन करने के बावजूद आरोपी तुरंत विद्युत सप्लाई शुरु करने की बात पर अड़े रहे। विरोध पर आरोपियों ने एसएसओ का मोबाइल छीन उनकी पिटाई लगा दी। इसके बाद लॉगशीट शिकायत रजिस्टर फाड़ कर कुर्सी, मेज बाद दरवाजे में भी तोड़फोड़ की। पिटाई से अनुज के पैर व हाथ की उंगली में चोट आई हैं।

सेहरामऊ थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली कर्मियों ने मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी है। जांच की जा रही है। अधिशासी अभियन्ता प्रशांत गुप्ता ने बताया कि तहरीर दी गई है। विभागीय अफसरों को बताया गया है। कार्रवाई न होने पर सोमवार को बातचीत करेंगे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    ⚡ MAYA BAZAR POWER CRISIS: 24 घंटे में महज 8 घंटे बिजली, उपभोक्ताओं में आक्रोश, किसान और व्यापारी बेहाल

    मया बाजार बाकरगंज में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 24 घंटे में सिर्फ 8-10 घंटे मिल रही सप्लाई बाकरगंज/अयोध्या। मया बाजार स्थित बाकरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों और बाजारों…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights