करोड़ों की बिजली फूंककर सरकारी विभाग बेफ्रिक… यहां पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम खामोश क्यो?

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के तमाम कोशिशों के बाइ भी पश्चिमांचल विघुत वितरण निगम अन्तगर्त 14 जिलों में सरकारी विभाग बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का सरकारी विभागों पर बकाया बढ़ता जा रहा है. जानकारों की माने तो बकाया 400 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है, लेकिन उनके बिजली कनेक्शन आम बकाएदार उपभोक्ताओं की तरह नहीं काटे जा रहे हैं. अब विद्युत नगरीय वितरण खंडों से इन विभागों को नोटिस भेजकर बकाया बिजली बिल जमा करने की आग्रह किया जा रहा है।

अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर सरकारी विभागों को बकाया बिजली बिल भुगतान के लिए पत्र लिखे गए हैं. कुछ विभागों को बिल भुगतान स्थानीय स्तर पर और कुछ विभागों को बिजली बिल बकाया भुगतान लखनऊ स्थित विभागीय मुख्यालय से कराना है।

जबकि अधिशासी अभियंता द्वितीय विपिन सिंह के अनुसार जिन सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शन पर बिल बकाया है, उनके विभागाध्यक्षों को बकाया बिजली बिलों को लेकर पत्र लिखा गया है. विभागों के अधिकारियों मौखित तौर एवं पत्र लिखकर आग्रह किया है वह बकाये का भुगतान सुनिश्चित करें।

विभागों पर बिजली बकाये की स्थिति

  • बेसिक शिक्षा अधिकारी (14 कनेक्शन) करीब 42 लाख
  • खंड वन विभाग अधिकारी सिविल लाइन (पांच कनेक्शन) करीब 24 लाख
  • अर्थ एवं संख्याधिकारी (दो कनेक्शन) करीब 78 लाख
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (करीब कनेक्शन) करीब 13 करोड़
  • जेल अधीक्षक (चार कनेक्शन) करीब 52 लाख
  • एडीएम (14 कनेक्शन) करीब 96 लाख
  • अधिशासी अभियंता मध्य गंगा निर्माण खंड (17 कनेक्शन) करीब लाख
  • अधिकारियों के न्यायालयों पर बकाया (चार कनेक्शन) करीब 55 लाख
  • उप चीनी आयुक्त (चार कनेक्शन) 77 हजार
  • एएसपी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय करीब 68 लाख
  • जिला आबकारी अधिकारी करीब 21 लाख
  • अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (13 कनेक्शन) करीब लाख

आम उपभोक्ताओं से तीन गुना है सरकारी विभागों पर बकाया
शहर के अकेले द्वितीय डिवीजन की बात करें आम उपभोक्ताओं पर छह से सात करोड़ के आसपास बिजली बिलों का बकाया है, जबकि इस डिवीजन में सरकारी विभागों में 20 से 21 करोड़ से आसपास बकाया है. पूरे शहर में निगम समेत सरकारी विभागों की बात करें तो करीब 50 करोड़ से आसपास बिजली बिलों का बकाया है।

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

मुरादाबाद में खुले ट्रांसफार्मर ने ली दो जिंदगियां! ई-रिक्शा ट्रांसफार्मर से छूते ही चालक की मौत, बचाने दौड़े युवक ने भी गंवाई जान

बारिश के दौरान खुले में रखे ट्रांसफार्मर बना मौत का कारण, बिजली व्यवस्था पर फिर उठे गंभीर सवाल मुरादाबाद | UPPCL MEDIA उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बिजली विभाग…

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights