भष्ट्राचार का मुख्यालय कहे जाने वाले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लेखाकार का बड़ा कारनामा प्रकाश में आया है। पूर्वांचल मुख्यालय, भिखारीपुर में तैनात लेखाकार केशवेंद्र द्विवेदी ने हैदराबाद स्थित एनसीसी लिमिटेड नामक कम्पनी की ओर से बिजली संबंधित कार्य के एवज में विभाग के बैंक खाते की जगह स्वयं का बचत खाते का नंबर और आईएफएससी कोड डालकर पैसा 6 करोड रुपए अपने खाते में 6 करोड मंगा लिए। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के वित्तीय अनुभाग में इस कारनामें से भगदड़ मच गया है। आनन फानन में इस मामले में विभाग के ही लेखा अधिकारी अजीत कुमार जायसवाल ने चितईपुर थाने में शिकायत दर्ज कराया है। मामला प्रकाश में आने पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मुख्यालय ने मामले में आगे की जाँच के लिए पुराने भुगतान की फाइलों को किया गया सुरक्षित कर वित्तीय इकाई का कमरे में ताला लगा दिया गया।
बताया जा रहा कि हैदराबाद की एनसीसी नामक फॉर्म की ओर से बिजली संबंधित काम कराया गया था। इस दौरान लेखाकार केशवेंद्र द्विवेदी ने लेखाकार फर्म के बैंक खाता की जगह अपनी बचत खाते का नंबर और आईएफएससी कोड दे कर 6 करोड़ रुपए अपने खाते में ले लिया।
बताया जा रहा है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में कार्यरत केशवेंद्र द्विवेदी स्वयं की छवि साफ़ सुथरी मानी जाती है, किसी को यकीन नहीं हो रहा कि केशवेंद्र द्विवेदी द्वारा इस प्रकार की घोटालेबाजी कर सकता हैं।

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद की एनसीसी लिमिटेड नामक फर्म की ओर से बिजली संबंधित काम कराया गया था। इस दौरान लेखाकार ने विभाग के बैंक खाते की जगह अपने बचत खाते का नंबर और आईएफएससी कोड डालकर पैसा 6 करोड रुपए अपने खाते में ले लिया। इस मामले में लेखा अधिकारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अजीत कुमार जायसवाल की शिकायत पर आरोपी केशवेंद्र द्विवेदी के खिलाफ चितईपुर थाना में आईपीसी 420, 467, 468, 471, 406 दर्ज किया गया। विभाग ने मामला उजागर होते ही आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जनसम्पर्क अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि हैदराबाद की कंपनी ने राजीव गांधी विद्युतीकरण के अंतर्गत 2019-20 में काम किया था, फार्म को पैसे का भुगतान करना था। विभाग द्वारा वित्तीय अनुभाग से करोड़ो के भुगतान होने की फाइल लेखाकार केशवेंद्र द्विवेदी द्वारा कमेटी को भेजी गयी। लेकिन फाइल तैयार करने वाले लेखाकार केशवेंद्र द्विवेदी ने जालसाजी करके पैसा अपने खाते में मंगा लिया।

इस मामले में चितईपुर थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के ही लेखा अधिकारी अजीत कुमार जायसवाल की शिकायत पर केशवेंद्र द्विवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पैसे के लेनदेन के सभी दस्तावेंज की जांच की जाएगी। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी अपना मोबाइल बंद कर दिया। आरोपी मूल रूप से प्रयागराज जिले के खुल्दाबाद का रहने वाला है।
वहीं पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रबंधन ने घोटाले बाज लेखाकार केशवेंद्र द्विवेदी के बचत खाते की 2020 से स्टेटमेंट मंगाई है। मंगाई आने पर जांच आगे बढ़ाई जायेंगी, जिससे कई और चेहरे बेनकाब होने की सम्भावना है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए निदेशक वित्त से सम्पर्क करना चाहा, तो कई प्रयास के बाद कॉल रिसीव नहीं हो सका।








