बिजली विभाग की मनमानी: 2 कमरों के मकान का भेजा 11 लाख का बिल, हाईकोर्ट में जवाब तलब

उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग की लापरवाही प्रकाश में आई है। जहां गाजियाबाद के एक शख्स के दो कमरे के मकान का बिजली बिल 11 लाख रुपये का भेज दिया था। पीड़ित ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता द्वारा उपभोक्ता को प्रेषित वसूली नोटिस के मामले जवाब तलब किया है। दरअसल, बिजली विभाग ने गाजियाबाद के मुकेश कुमार यादव को बिजली बिल के एवज में 11 लाख 14 हजार 344 रुपये का वसूली नोटिस जारी किया था। जिस पर पीड़ित ने अदालत से हस्तक्षेप की गुहार लगायी थी। याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति वी के बिड़ला तथा न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने की।

जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के खोड़ा गांव का है। जहां बिजली विभाग ने याची के 2 कमरों के मकान में 16 सीलिंग फैन, 5 कूलर, 2 एयर कंडीशनर, 250 वाट के 5 एलईडी बल्ब ,दो बड़े फ्रीजर पर प्रतिमाह 10419 वाट बिजली खर्च दिखाते हुए 11 लाख 14 हजार 344 रुपये की वसूली नोटिस जारी कर दी गई थी। वहीं नोटिस मिलने के बाद मुकेश कुमार के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें इस बात की हैरानी हो रही थी कि भला दो कमरों के मकान का बिजली बिल इतना कैसे आ सकता है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट का रुख अख्तियार किया और अदालत से हस्तेक्षेप की गुहार लगाई।

याची अधिवक्ता कमल सिंह यादव ने आपत्ति की। वहीं हाईकोर्ट ने बिजली विभाग के अधिवक्ता पर असंतोष जताते हुए कहा कि असेसमेंट किया या नहीं इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इस पर बिजली विभाग के अधिवक्ता ने कोर्ट से समय मांगा। जिस पर अगली सुनवाई की तिथि 22 मार्च तय की गई है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights