सुरक्षा दृष्टि से जर्जर तार बदलवाने के बजाय विभाग ने काट दी बिजली, रमजान के महीने में सैकड़ों परिवारों की बत्ती गुल

मऊ। चिरैयाकोट नगर के युसुफाबाद मोहल्ला परिक्षेत्र में जर्जर तारों के सहारे जारी विद्युत सप्लाई को बन्द कर दिया गया है, जिससे रोजेदारों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक लगे विद्युत तार काफी कमजोर और नीचे हो गए थे, जिससे दुर्घटना सम्भावित थी, जिसको संज्ञान में लेकर विभाग ने तार को बदलवाने के बजाय बिजली सप्लाई ही रोक दी है। बिजली बन्द होने से सैकड़ों अल्पसंख्यक परिवार प्रभावित हैं, चूंकि इस समय रमजान चल रहा है, इसलिए लोगों को काफी दिक्कत हो रही है, खास कर पीने के पानी के लिए।

कई वर्षों से बिछा है तारों का जाल
मुहल्ला युसुफाबाद के लोगों के अनुसार कई वर्षों से बिजली का तार ऐसे ही स्थिति में लटकता हुआ है, जिस पर अनवरत बिजली सप्लाई हो रही थी। कई लोगों को करंट का झटका भी लग चुका था, आर डी एस एस योजना में जिसे बदलना चाहिए किन्तु विभाग ने मनमानी करते हुए उक्त जर्जर तार को बदलना मुनासिब न समझा, बल्कि बिजली सप्लाई ही रोक दिया जो गलत है। जिसको लेकर जिलाधिकारी को फोनकर जानकारी दी है, लेकिन कोई फायदा नहीं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights