रविवार का दिन लखनऊ वासियों के लिए भारी 10 लाख आबादी में रहेगी बिजली संकट

लखनऊ के निवासीयों के लिए रविवार के दिन भारी है, करीब 10 लाख आबादी रविवार को भीषण बिजली संकट बनी रहेगी। यूपी पावर ट्रांसमिशन 220 जीआईएस कानपुर रोड और चिनहट ट्रांसमिशन में मरम्मत करेगा। इससे नादरगंज, उतरेठिया, मानसरोवर, शिवपुरी सहित दो दर्जन से अधिक उपकेंद्रों की सप्लाई ठप रहेगी।

220 केवी जीआईएस कानपुर रोड ट्रांसमिशन उपकेंद्र सुबह नौ से शाम छह बजे तक बंद रहेगा, इससे नादरगंज ओल्ड, नादरगंज न्यू, उतरेठिया, शक्ति चौराहा, बनी, आशियाना, सम्पूर्णानंद जेल, मानसरोवर, अम्बेडकर विश्वविद्यालय, इंद्रलोक व एयरपोर्ट की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 220 केवी चिनहट ट्रांसमिशन उपकेंद्र सुबह छह से नौ बजे तक बंद रहेगा। इससे शिवपुरी, यूपीएसआईडीसी, शॉलीमार कॉर्प, स्प्रिंग डेवलपर, बीबीडी और जेपी नगर फीडर बंद रहेगा।

इस सन्दर्भ में मुख्य अभिंयता ने बताया कि जिन उपकेंद्रों के पास वैकल्पिक सोर्स हैं, उन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई चालू रहेगी। इसके अलावा फैजुल्लागंज उपकेंद्र के गाजीपुर, ब्रह्मदेव, गायत्रीनगर, जुड़वा मंदिर के आसपास बिजली गुल रहेगी।

मालवीय नगर, इंदिरानगर में रहेगी बत्ती गुल
वैद्य स्टील उपकेंद्र के मालवीय नगर और इंदिरा नगर सेक्टर-08 में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। अमराई गांव उपकेंद्र के आस्था विहार, रामदुलारे नगर, गंगा सागर में सुबह 10 से शाम छह बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के विवेकखंड-तीन, विश्वासखंड-तीन, विजयखंड-एक में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी।

जानकीपुरम, बीकेटी में भी रहेगी दिक्कत
लेसा के इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के सिंकदरपुर, जानकीपुरम सेक्टर-आई उपकेंद्र के मड़ियांव और 60 फीट रोड व फरहान कॉलोनी, जानकीपुरम सेक्टर-पांच व छह, सीता विहार में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। अपट्रॉन उपकेंद्र की एलडीए कॉलोनी और बिहारीपुर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। कुम्हरावां उपकेंद्र के पहाड़पुर में सुबह 11 से दोपहर 12ः30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights