बकाया राशि जमा करने और बिजली चोरी को लेकर उपभोक्ता से कहासुनी

इटौंजा। बिजली बिल वसूली के लिए गई टीम से बकाएदार उपभोक्ता ने बदसलूकी की। टीम ने उपभोक्ता के घर बिजली चोरी भी पकड़ी थी, इसको लेकर उपभोक्ता से विवाद हो गया। मामला कहासुनी के बाद मारपीट तक पहुंच गया, जिसके कारण दो संविदा कर्मियों को पीटा और घर के अंदर खींच ले गए। टीम ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। उपखण्ड अधिकारी राज कुमार यादव ने दो संविदा कर्मियों से मारपीट के आरोप में इटौंजा थाने में तहरीर दी है। इटौंजा प्रभारी निरीक्षक मारकंडेय यादव ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बताते चले कि शुक्रवार को अर्जुनपुर गांव में बिजली टीम बकायेदारों से वसूली करने गई थी, उसी समय बकाया राशि जमा करने और बिजली चोरी को लेकर उपभोक्ता से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर वहां पर मौजूद लोगों ने दो संविदाकर्मियों की पिटाई कर दी। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद संविदा कर्मियों को छोड़ा।

उपखण्ड अधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि संविदा कर्मचारी और लाइनमैन बकाया बिल वसूलने गए थे। इस दौरान पता चला कि उपभोक्ता के यहां बिजली चोरी भी हो रही है।

उपखण्ड अधिकारी का आरोप है कि उपभोक्ता के बेटे शफीक और फहीम ने टीम से अभद्र व्यवहार किया। दोनों ने संविदा कर्मी जगजीवन राम, आदित्य प्रताप को पीटा और घर के अंदर खींच ले गए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights