बिना एस्टीमेट लाइन खींचने के मामले में अधिशासी अभियन्ता निलंबित, अधिक्षण अभियन्ता का मुजफ्फरनगर ट्रांसफर

कैराना और झिंझाना में बिना एस्टीमेट बिजली लाइन खींचने के मामले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियन्ता न चतुर्थ रवींद्र प्रकाश, उपखण्ड अधिकारी ओपी को निलंबित कर दिया। साथ ही, अधिक्षण अभियन्ता रामकुमार का भी मुजफ्फरनगर ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले में अवर अभियन्ता को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मुख्य अभियन्ता पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि लापरवाही, अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरअसल, झिंझाना में कोल्हू पर नियम विरुद्ध कनेक्शन दिया गया है। जिसमें उपखण्ड अधिकरी से लेकर अवर अभियन्ता और अन्य की भी लापरवाही है। अधिशासी अभियन्ता रवींद्र प्रकाश की जांच में भी कनेक्शन नियम विरुद्ध मिला था। इसके अलावा कैराना में भी बिना एस्टीमेट 13 खंभों पर बिजली लाइन खींचने के मामले था।

मुख्य अभियन्ता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि शामली में लगातार प्रकाश में आ रहे मामलों की जांच कराई गई। जिसमें कैराना और झिंझाना में बिना एस्टीमेट लाइन खींचने के मामले में अधिशासी अभियन्ता चतुर्थ रवींद्र प्रकाश की भूमिका भी सामने आई। क्योंकि उन्होंने ठीक से लाइन के संबंध में सुपरविजन नहीं किया। यदि देखरेख की होती तो लाइन नहीं खींची जाती।

इसके अलावा अधिक्षण अभियन्ता रामकुमार का ट्रांसफर मुजफ्फरनगर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अधिशासी अभियन्ता द्वितीय नरेश कुमार को अधिक्षण अभियन्ता का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा अधिशासी अभियन्ता थर्ड उदय प्रताप का भी ट्रांसफर धामपुर किया गया है। उपखण्ड अधिकारी को भी निलंबित किया गया है।

अवर अभियन्ता को पहले ही किया जा चुका निलंबित
बिना एस्टीमेट के लाइन खींचने के मामले में अवर अभियन्ता सुनील कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा उपखण्ड अधिकारी को भी चार्जशीट किया जा चुका है। इस मामले में ठेकेदार और लाइनमैन के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया था। जिसकी जांच चल रही है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    BIG BREAKING ✍🏻 मध्यांचल में ‘कनेक्शन सिंडिकेट’ का खेल? विभागीय आदेश भी बेअसर, शिकायतकर्ता ने खोली कथित वसूली की परत

    लखनऊ में नए बिजली कनेक्शन के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला चर्चा में है। शिकायतकर्ता ने UPI भुगतान का रिकॉर्ड, e-FIR, 1912 शिकायत और विभागीय आदेश के आधार…

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights