
मेरठ। बिजली निगम के द्वारा न्यू इस्लामनगर में बिजली की लाइन खींचने के दौरान जर्जर खंभा गिरने से कक्षा पांचवीं का छात्र घायल हो गया। हैरानी की बात यह कि हादसे के बाद ऊर्जा निगम कर्मचारी मदद करने के वजाय वहां से खिसक गए।
मिली जानकारी के अनुसार लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी निवासी रहीसुद्दीन का बेटा जैद कक्षा पांचवीं में पढ़ता है। गुरुवार दोपहर में वह स्कूल से घर जा रहा था। ऊर्जा निगम के कर्मचारी न्यू इस्लाम नगर में केबिल लाइन खींच रहे थे। इसी दौरान लोहे का जर्जर खंभा मड़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा छात्र खंभे की चपेट में आ गया। सिर में चोट लगने से घायल हो गया। हादसे के बाद ऊर्जा निगम कर्मचारी मदद करने के वजाय वहां से खिसक गए। छात्र को आसपास के लोग उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने कहा कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।