मानक के अनुरूप पाइप न लगाए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए ठेकेदार व अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बड़ौत। बिजरौल रोड पर बुधवार को लोगों की बैठक हुई। जिसमें ओवरब्रिज के नीचे अंडरग्राउंड केबल डालने के नाम पर मानक के अनुरूप पाइप न लगाए जाने पर आक्रोश जताया गया और ठेकेदार व अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

ओवरब्रिज में कम चौड़ाई व खराब पाइप लगाने का प्रकरण
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि इस समय बड़ौत – मुजफ्फरनगर मार्ग पर ओवरब्रिज के निर्माण का काम चल रहा है। इसी निर्माण के चलते खंभों व ट्रांसफार्मरों के अलावा अंडरग्राउंड केबल डालने जाने का काम किया जा रहा है। आरोप लगाया कि संबंधित जेई व ठेकेदार अंडरग्राउंड केबल डालने में खराब पाइप लगा रहे हैं। बताया कि भूमिगत मशीन से एचडीईपी पाइप लगाने की बजाए ठेकेदार सड़क को खोदकर कम चौड़ाई व मानक के विपरीत खराब पाइप लगा रहा है। शिकायतों के बाद भी ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मिलीभगत आरोप लगाया।

बैठक कर लोगों ने जताई नाराजगी
बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को कुछ लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल एमडी से मिलेगा और कार्रवाई की मांग करेगा। बैठक में विक्रम आर्य, जगवीर, सुरेंद्रपाल, जयवीर, ओमवीर आदि शामिल रहे। उधर, अधिशासी अभियन्ता प्रथम दीपांशु सहाय का कहना है कि वह विभागीय काम से लखनऊ में हैं, पर जांच के लिए उपखण्ड अधिकारी और अवर अभियंता को भेजा जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बढ़े हुए बिलों से नाराज़ जनता का विस्फोट, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की अगुवाई में खुला विरोध; UPPCL की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

    आगरा | अकोला ब्लॉक से रिपोर्ट ताजनगरी आगरा के अकोला क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों को लेकर simmer कर रहा असंतोष अब खुली बगावत में बदल गया है। शुक्रवार को सैकड़ों…

    हरदोई | बिजली विभाग की लापरवाही से दो मौतें, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

    हरदोई में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। एक तरफ लाइनमैन की ड्यूटी के दौरान करंट से मौत, दूसरी तरफ हाईटेंशन लाइन की चपेट में…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights