बिजली विभाग में कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

लखनऊं। बिजली विभाग में कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर शक्ति भवन में विरोध प्रदर्शन कर सैलरी बढ़ाने और बर्खास्त कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बिजली विभाग में कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को शक्ति भवन में प्रदर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जमकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की. प्रबंधन पर मांगें न मानने का आरोप लगाया. आउटसोर्स कर्मियों का कहना है कि पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है. कई बार प्रबंधन के साथ इसको लेकर बातचीत भी हुई. आश्वासन भी मिला. लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ. ऐसे में मजबूरन शक्ति भवन पर आकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है, लखनऊ समेत प्रदेश से आउटसोर्स कर्मी शक्ति भवन पर प्रदर्शन करने पहुंचे।

आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों का कार्य के अनुरूप अनुबंध करने. वेतन 18000 निर्धारित करने. मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने. 13000 रुपये के अनुबंध पर कार्य कर रहे प्रशिक्षित और अनुभवी कर्मचारियों के स्थान पर 30,000 रुपये के अनुबंध पर पूर्व सैनिक कल्याण निगम से कर्मचारियों को तैनात न करने, शक्ति भवन लखनऊ से हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने, घायल कर्मचारियों का कैशलेश उपचार कराने, मृतक कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये दुर्घटना हित लाभ देने, ईपीएफ घोटाले की जांच कराने. 60 वर्ष की अवस्था तक कार्य करने की अनुमति देने, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देने कर्मचारियों की मुख्य मांगें है।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय का कहना है कि आउटसोर्स कर्मियों की कई मांगें पिछले काफी सालों से लंबित हैं. कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण किया जाना चाहिए. लेकिन, पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं. विरोध करने पर वार्ता के लिए बुला भी लेते हैं, आश्वासन भी देते हैं कि सभी समस्याओं का समाधान करेंगे. लेकिन, वार्ता की टेबल से हटते ही फिर से अपनी ही बात से पीछे हट जाते हैं. इससे आउटसोर्स कर्मचारी का मनोबल टूट रहा है. कर्मचारी बेवजह काम छोड़कर विरोध प्रदर्शन नहीं करना चाहते हैं. लेकिन, जब अधिकारी सुनवाई ही नहीं करते हैं और उनकी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं तो उन्हें मजबूरन विरोध जताने आना पड़ रहा है. संगठन की अपील है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की समस्या का समाधान किया जाए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights