24 घंटे से बिजली को तरसे बिल ग्रामवासी, ’ब्लैक आउट’ से कारोबार हुआ चौपट, कारखाने पड़े ठप!

बिलग्राम, हरदोई। पिछले 24 घंटों से समूचे नगर में बिजली गुल होने से ब्लैक आउट है। इस वजह से हर पल आनलाइन रहने वाली तकरीबन 50 की आबादी ऑफ लाइन हो गई है। पहले तो काफी देर तक पता नहीं चला कि आखिर कहां से फाल्ट है, लेकिन कुरेदने के बाद बताया गया कि हरदोई के मन्नापुरवा से आने वाली लाइन में तकनीकी खराबी आने से बिजली की सप्लाई नहीं आ पा रही है।

बताया गया है कि नगर के 24 वार्डों की तकरीबन 50 हज़ार से अधिक की आबादी है। डिजिटल इंडिया में सारा कुछ ऑनलाइन है। लेकिन पिछले 24 घंटों से नगर में बिजली गुल रहने से ऑनलाइन वाला सारा सिस्टम आफलाइन हो गया। इतना ही नहीं बिजली न होने से कारोबार भी चौपट हुआ,साथ ही कल-कारखाने भी ठप हो गए।

बाज़ारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। एक-दो घंटे होने के बाद भी बिजली नहीं आई तो लोग इसका पता लगाने लगे कि आखिर कहां से फाल्ट है। लेकिन कहीं से कुछ पता नहीं चला। फिर काफी कुरेदने के बाद बताया गया कि हरदोई के मन्नापुरवा की लाइन में तकनीकी खराबी आने की वजह बिजली की सप्लाई नहीं आ रही है। इस बारे में जेई विजय कुमार ने बताया कि टेक्निकल टीम काम कर रही है। जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी।

हालांकि खबर लिखे जाने तक बिलग्राम में बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी। पूरे नगर में ब्लैक आउट जैसा दिखाई दे रहा था।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights