विद्युत केबल मकान के ऊपर न लगाने की ग्रामीणों ने अधिशासी अभियन्ता से किया मांग

जलालपुर, अंबेडकरनगर। विद्युत विभाग द्वारा पोल से गए हुए विद्युत तारों को बदलकर केबल लगाए जाने के क्रम में नई केबल को मकान के ऊपर से ले जाए जाने पर प्रभावित व्यक्तियों द्वारा विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर संबंधित क्षेत्र के अवर अभियन्ता को प्रार्थना पत्र देते हुए केबल को मकान के ऊपर से हटाने की गुजारिश की गई। इन दिनों विद्युत विभाग द्वारा बिजली के खंभों से गुजरने वाले पुराने खुले तारों को बदलकर केबल लगाई जा रही है।

इसी प्रकरण में जलालपुर क्षेत्र के ग्राम अरई में कई मोहल्ले में लगाई गई नई केबल स्थानीय निवासियों की छत के ऊपर से गुजर रही है। जिसकी वजह से भविष्य में किसी भी अनहोनी की आशंका से आतंकित स्थानीय निवासियों द्वारा छत व मकान के ऊपर से गई बिजली की केबल को हटवा कर रास्ते से ले जाने हेतु विद्युत उपकेंद्र जलालपुर में संबंधित अवर अभियन्ता को संबोधित करते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया है। प्रक्रिया में प्रभावित व्यक्तियों द्वारा विद्युत विभाग की कर्मियों पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया गया। उनके अनुसार विद्युत विभाग के कर्मचारी पैसों की लालच में जान बूझकर खभों वह तारों को आबादी के ऊपर से ले जाते हैं वह हटाने की एवज में अवैध वसूली करते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य आवासीय भूखंडों के ऊपर से भी इस तरह की बिजली की तार या केबल ले जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता ए के शुक्ल ने बताया कि ग्राम अरई के निवासियों की शिकायत प्राप्त हुई है। तार बदले जाने के क्रम में जिसकी भी छत के ऊपर से तार गया है उसको हटाकर रास्ते के ऊपर जाने वाले खंभों से ले जाया जाएगा। यदि पहले से गुजरे बिजली के तारों के नीचे कोई व्यक्ति आवास निर्माण करवाता है तो नियमानुसार प्रार्थना पत्र देते हुए विद्युत तार प्रतिस्थापन शुल्क जमा कर वह अपने आवासीय भूखण्ड के ऊपर से बिजली के तारों को हटवा सकता है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights