चिनहट डिवीजन लेसा का एक और नया कारनामा- बना डाला एक ही महीने में दो दो बिल

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अंतर्गत सुर्खियों में रहने वाले चिनहट डिवीजन, लेसा का एक और नया कारनामा प्रकाश में आया है- यह मामला तब प्रकाश में आया है जब प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना OTS के कारण आए दिन कोई ना कोई विकेट गिर रहा है अभी तक इस योजना के चक्कर में कई अधीक्षण अभियंता/अधिशासी अभियंता उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता का या तो निलंबन हो गया है या चेतावनी पत्र जारी हो गया है यहां तक अभी हाल में ही 31 निविदा कर्मियों की सेवा भी समाप्त कर दी गई है वह इस आरोप में की उन्होंने बिजली बिल की कम वसूली की है …राजस्व वसूली में लापरवाही के कारण यह सेवा समाप्त की गई है, जबकि निविदा कर्मचारियों राजस्व उसूली करने का कोई अधिकार ही नहीं है फिर इस आरोप में कैसे सेवा समाप्त कर सकता है ?

ताजा मामला चिनहट डिवीजन का है जहां पर निजामिया समिति नामक मदरसा मदरसा दारूलउलूम, निजामपुर, मल्हौर, चिनहट लखनऊ का है, जिसका 4 KW का LMV1 टैरिफ में बिल एक ही माह में दो-दो बार बिल बना दिया गया.. पहली बार दिनांक 5 अगस्त 2023 को जो बिल बनाया गया, इस बिल में पूर्व रीडिंग 50288 जो कि 01 जुलाई 2023 को लिया गया था और वर्तमान रीडिंग 54169, जो कि 01 अगस्त 2023 को लिया गया था,  जिसका बिल नंबर 56831444 4596 है, इस बिल के अनुसार उपभोक्ता को ₹112259.00 जमा करना था,यह बिल जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2023… लेकिन अंतिम तिथि खत्म होने के बाद विभाग ने उपभोक्ता का संयोजन नहीं काटा बल्कि अंतिम तिथि निकलने से दो दिन बाद ही एक और बिल विभाग ने जारी कर दिया, जिसमे पूर्व रीडिंग 2258 जो कि 01 मई 2023 को लिया गया था और वर्तमान रीडिंग 54210 था,जो कि 23 अगस्त 2023 को लिया गया था, जिसका बिल नंबर 56134580407 है, इस बिल के अनुसार उपभोक्ता को ₹49487.00 जमा करना था,यह बिल जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 था… हैरानी की बात यह कि  इन दोनों हालात में मीटर संख्या में कोई परिवर्तन नही हुआ, यह दोनों बिल जब बना था तब और आज GOEGP7088123 नंबर का मीटर लगा हुआ है।

आज भी इस उपभोक्ता का दिसंबर माह तक बिल ₹46239 है। हैरानी की बात है किस बात की जानकारी विभाग के सभी आला अधिकारियों को है, लेकिन कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

इस प्रकार के बिल बनने की जिम्मेदारी किसकी है किसके ऊपर विभाग कार्रवाई करेगा यह.. बात बात पर कार्रवाई करने का दावा करने वाले अध्यक्ष महोदय क्या इसका वह संज्ञान में लेंगे? यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights