ओटीएस अभियान में लापरवाही पर बड़ी कारवाई, मदद न करने पर अवर अभियंता सहित उपखण्ड अधिकारी हुए निलंबित

उत्तर प्रदेश में बिजली बिल बकायादारों के लिए चलाई गई ओटीएस योजना खत्म होने वाली है लेकिन इस योजना में लोगों का सहयोग नहीं करने पर अभियंता और अव्र अभियंता को निलंबित करने का आदेश जारी हुआ है चलिए जानते हैं…

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में वांछित सहयोग नहीं करने और कम राजस्व वसूली के कारण जनपद के एक सहायक अभियंता और अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

आठ अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही चार अवर अभियंताओं का आरोप पत्र भी जारी किया जा चुका है। इस विभागीय कार्रवाई से मिर्जापुर विद्युत वितरण मंडल में खलबली पैदा हो गई है।

विद्युत बिलों के बकाया जमा कराने,विद्युत चोरी के प्रकरण को एकमुश्त धनराशि जमकार समाप्त करने की गरज से उप्र पॉवर कारपारेशन ने नवंबर से ओटीएस की शुरूआात की, इसके साथ ही मुख्य अभियंता ,अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक की जिम्मेदारी तय करते हुए ओटीएस का प्रचार-प्रसार कर बकाया जमा कराने,चोरी के मामलों का 65 प्रतिशत जमा करवा कर समाधान कराने का लक्ष्य दिया।

आरोप है कि 30 नवंबर को ओटीएस के प्रथम चरण के समाप्ति के बाद उपखंड अधिकारी कछवां, अवर अभियंता हलिया की उपलब्धि आशा के अनुरूप नहीं होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

मिर्जापुर विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता रामबुझारत को कारण बताओ नोटिस जारी के उपरान्त बताया कि ओटीएस में अपेक्षित सहयोग नहीं करने पर आठ अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है, संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। इसी तरह चार अन्य अवर अभियंताओं को आरोप पत्र भी जारी किया गया है।

एकमुश्त समाधान योजना बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं के लिए सबसे अच्छा मौका है। उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता को इसका प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली करने की जिम्मेदारी है। योजना के तहत महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई निश्चित है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights