Maharashtra Political: संजय राउत का बड़ा बयान, दिसंबर के पहले सप्ताह में बन जाएगी सरकार

नई दिल्ली, एजेंसी। महाराष्ट्र में शिवसेना से गठबंधन कर सरकार बनाने की संभावना पर चर्चा के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी और शरद पवार की मीटिंग में महाराष्ट्र में ठोस फैसला लिए जाने के आसार हैं।

वहीं आज कांग्रेस और राकांपा नेताओं की भी बैठक होनी है। इसमें कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खडगे, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल के अलावा राज्य के कुछ वरिष्ठ पार्टी और राकांपा के प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, अजीत पवार, जयंत पाटिल शामिल होंगे।

महाराष्ट्र में 5-6 दिन में बन जाएगी सरकारः राउत
इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान आया है। राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी सरकार नहीं बना पा रही है तो किसी अन्य दलों की सरकार बनाने ती जिम्मेदारी बनती है। पीएम से पवार की प्रस्तावित मुलाकात लेकर को संजय राउत ने कहा कि पीएम से मिलने पर हर बार ‘कोई खिचड़ी’ नहीं पकती। महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर संजय राउत ने कहा कि सारी बाधाएं खत्म हो चुकी हैं, कल दोपहर तक सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले 5-6 दिन में सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दिसंबर से पहले महाराष्ट्र में लोकप्रिय और मजबूत सरकार बन जाएगी। प्रक्रिया जारी है।

न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर होगी चर्चा
इसके पहले राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को खुद सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि यदि राकांपा और कांग्रेस को सरकार गठन पर कोई रख तय करना है तो पहले आपस में विचार-विमर्श करना होगा। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं- एके एंटोनी, अहमद पटेल, मल्लिकार्जन ख़़डगे तथा केसी वेणुगोपाल से महाराष्ट्र मामले में मंत्रणा की। बुधवार को कांग्रेस और राकांपा नेताओं की होने वाली बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री पद पर अब राकांपा का भी दावा!
इन सब कवायद के बीच शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के संभावित गठबंधन की सरकार बनने की सूरत में एक नया फॉर्मूला भी सामने आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री पद पर राकांपा की भी दावेदारी है। ढाई-ढाई साल के लिए शिवसेना और राकांपा के मुख्यमंत्री बनाने की बात हो रही है। हालांकि इसके तहत ढाई साल का पहला टर्म शिवसेना को दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि इस फॉर्मूले के तहत कांग्रेस को विधानसभा स्पीकर का पद मिलेगा और इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का नाम लिया जा रहा है। वहीं मंत्रिमंडल में तीनों दलों की बराबर भागीदारी होगी।

शिवसेना विधायकों, नेताओं की बैठक शुक्रवार को
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर राकांपा और कांग्रेस के सतर्क रवैया अपनाने से बातचीत लंबी खींचने के बीच शिवसेना ने शुक्रवार, 22 नवंबर को अपने विधायकों तथा वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई है। शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैठक को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे संबोधित करेंगे। गैरभाजपाई तीन दलों की सरकार बनाने की कोशिशों के संदर्भ में अगली रणनीति पर भी चर्चा होगी।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    180 KM की योजना, 1.5 KM का काम! नोएडा की बिजली व्यवस्था सुधारने का दावा कागजों में सिमटा

    नोएडा। बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और बढ़ते लोड से राहत दिलाने के लिए नोएडा में 180 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई गई थी, लेकिन…

    ततारपुर में 6.71 करोड़ की लागत से बना नया विद्युत उपकेंद्र, 10 गांवों के 1800 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

    संभल। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को ततारपुर में 33/11 केवी क्षमता वाले 2×5 एमवीए विद्युत उपकेंद्र का…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights