Brics Summit से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- दुनिया की सबसे खुली और निवेश के अनुकूल अर्थव्यवस्था है भारत

Brics Summit के 11वें शिखर सम्मेलन से पहले एक बिजनेस काउंसिल में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि इंट्रा ब्रिक्स व्यापार और निवेश के लक्ष्यऔर महत्वाकांक्षी होने चाहिए.

ब्रासिलिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा है कि विश्व की आर्थिक वृद्धि में ब्रिक्स देशों का हिस्सा 50 फीसदी है. उन्होंने कहा कि इन देशों ने करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला. वह ब्रिक्स के 11वें शिखर सम्मेलन (Bircs Summit) के दौरान ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल (BRICS Business Council) को संबोधित कर रहे थे. पीएम ने कहा कि ‘विश्व की आर्थिक वृद्धि में ब्रिक्स देशों का हिस्सा 50% है. विश्व में मंदी के बावजूद, ब्रिक्स देशों ने आर्थिक विकास को गति दी, करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला और तकनीकी और खोज में नई सफलताएँ हासिल कीं.’

पीएम ने कहा कि इंट्रा ब्रिक्स व्यापार और निवेश के लक्ष्यऔर महत्वाकांक्षी होने चाहिए.हमारे बीच व्यापार की लागत को और कम करने के लिए आपके सुझाव उपयोगी होंगे. उन्होंने कहा कि ‘मैं यह सुझाव भी देना चाहूंगा कि अगले ब्रिक्स समिट तक ऐसे कम-से-कम पाँच क्षेत्रों की पहचान की जाये, जिनमें पूरकताओं के आधार पर हमारे बीच संयुक्त उपक्रम बन सकते हैं.’

सामाजिक सुरक्षा समझौते पर भी विचार करना चाहिए- पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘कल समिट के दौरान ब्रिक्स नेटवर्क ने नवाचार, और ब्रिक्स इंस्टीट्यूशन फॉर फ्यूचर नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण पहल पर विचार किया जाएगा. निजी क्षेत्र से मेरा अनुरोध है कि वे मानव संसाधनों पर केन्द्रित इन प्रयासों से जुड़ें.’

उन्होंने कहा कि ‘हम पाँच देशों को आपसी सामाजिक सुरक्षा समझौते पर भी विचार करना चाहिए.’ पीएम ने कहा कि ‘भारत की राजनीतिक स्थिरता, पूर्वनिर्धारित नीति और व्यवसाय के अनुकूल सुधार के कारण वह दुनिया की सबसे खुली और निवेश के अनुकूल अर्थव्यवस्था है.’

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    करोड़ों का मेंटिनेंस, हजारों की मौतें! आखिर बिजली विभाग की जवाबदेही कब तय होगी?

    “मेंटिनेंस में करोड़ों, जमीन पर जीरो! UPPCL के हवा-हवाई दावे बेनकाब – 2030 का वायर फ्री सपना, 2026 में खुले ट्रांसफार्मरों से मौत का डर” उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड…

    वाराणसी में 106 नए बिजली फीडरों को मिली मंजूरी, 63 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ

    वाराणसी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights