कमलेश तिवारी के परिजनों से CM योगी की मुलाकात पर अखिलेश यादव का तंज, दूसरों के प्रति भी ऐसी ही हमदर्दी…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मारे गये हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के परिजन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मुलाकात पर कहा कि उम्मीद है कि योगी ऐसी ही हमदर्दी हाल में अन्य जिलों में मारे गये लोगों के परिवारजन के प्रति भी दिखायेंगे. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने ट्वीट किया, ‘प्रदेश की राजधानी में सरेआम हुई बेखौफ हत्या के शिकार मृतक के शोक संतप्त परिवार से मिलना यथोचित कदम है.’ उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘आशा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसी ही सहृदयता इलाहाबाद, कन्नौज, झांसी और मेरठ में भी प्रकट करने जाएंगे, जहां प्रदेश की बदहाल कानून- व्यवस्था के शिकार अन्य लोगों के परिजन रहते हैं.’ मालूम हो कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हाल में लखनऊ में मारे गये हिन्‍दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के परिजन से रविवार को मुलाकात की.

इस दौरान उन्‍होंने पीडि़त परिवार को पूरी मदद का आश्‍वासन देते हुए कहा कि सरकार इस गम्‍भीर मामले की गहराई से जांच कर रही है और इसके दोषी लोगों को कतई बख्‍शा नहीं जाएगा. गौरतलब है कि हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की शुक्रवार को नाका हिंडोला स्थित खुर्शेदबाग इलाके में उनके घर के अंदर गला रेतकर और गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड के सिलसिले में बिजनौर निवासी आरोपियों मुफ्ती नईम काजमी और मौलाना अनवारुल हक के साथ- गुजरात में सूरत के रहने वाले फैजान यूनुस, मोहसिन शेख और राशिद अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी है. मामले की जांच के लिये एसआईटी का गठन किया गया है. हालांकि तिवारी की मां ने भाजपा के एक स्थानीय नेता शिव कुमार गुप्ता पर अपने बेटे की हत्या का इल्जाम लगाया है, मगर अभी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ततारपुर में 6.71 करोड़ की लागत से बना नया विद्युत उपकेंद्र, 10 गांवों के 1800 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

    संभल। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को ततारपुर में 33/11 केवी क्षमता वाले 2×5 एमवीए विद्युत उपकेंद्र का…

    ⚡ बड़ी खबर: PVVNL में केबल घोटाले का आरोप, ठेकेदार पर गंभीर सवाल

    मुजफ्फरनगर। PVVNL में एक बड़े घोटाले के आरोप सामने आए हैं, जिसमें एक ठेकेदार कर्ण सिंह (फर्म मेसर्स कर्ण सिंह) पर UPPTCL से केबल चोरी कर उसे वितरण उपकेंद्रों पर…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights