यशस्वी जयसवाल ने दोहरा शतक ठोककर रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Yashasvi Jaiswal double Century मुंबई और झारखंड के बीच खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के लीग मैच में मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने दोहरा शतक ठोक दिया है।

नई दिल्ली। Yashasvi Jaiswal double Century: मुंबई और झारखंड के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का एक लीग मैच अलूर में खेला जा रहा है। इस लीग मैच में मुंबई की टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने दोहरा शतक ठोक दिया है। झारखंड की टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जयसवाल के बल्ले से इस वनडे मैच में दोहरा शतक निकला है।

17 साल के यशस्वी जयसवाल ने 154 गेंदों में 17 चौके और 12 छक्के जड़कर 131.82 के स्ट्राइकरेट से 203 रन की पारी खेली है। इसी के साथ यशस्वी जयसवाल दुनिया के सबसे कम उम्र के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 17 साल की उम्र में डबल सेंचुरी ठोकी है। इस टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा ये दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले संजू सैमसन विजय हजारे ट्रॉफी में डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल के दोहरे शतक और आदित्य तारे के 78 रन की पारी की बदौलत मुंबई की टीम ने झारखंड के खिलाफ 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 358 रन बनाए। इनके अलावा सिद्धेश लाड ने 32 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 31 रन की नाबाद पारी खेली। झारखंड की ओर से विवेकानंद तिवारी ने 2 और अनुकूल रॉय ने 1 विकेट चटकाया।

लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए दोहरा शतक ठोकने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल छठे खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी जयसवाल से पहले क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, करनवीर कौशल और संजू सैसमन ये कमाल कर चुके हैं। गौरतलब है कि यशस्वी जयसवाल मुंबई में गोलगप्पे बेचा करते थे, बावजूद इसके उन्होंने अपनी प्रतिभा को मरने नहीं दिया।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गोंडा में चली “बिजली दरबार” की कड़ी क्लास, राजस्व से लेकर लाइन लॉस तक पर अधिकारियों की हुई घेराबंदी

    बैठक से यह भी संकेत मिला कि आगामी दिनों में राजस्व वसूली, लाइन लॉस नियंत्रण और उपभोक्ता सेवा से जुड़े मामलों में जवाबदेही और सख्ती बढ़ सकती है। प्रदर्शन में…

    खूब बिजली फूंको, रीडिंग आधी! राजधानी में स्मार्ट मीटरों से छेड़छाड़ का बड़ा खेल?

    लखनऊ। राजधानी में बिजली मीटरों को कथित रूप से “सुस्त” करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की खबर ने बिजली विभाग और उपभोक्ताओं दोनों के बीच हलचल मचा दी है।…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights