भारत पाक-जंग के बीच कट गई बिजली तो भी चलेगा पंखा- लाइट, जाने कैसे

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लोग काफी टेंशन में हैं. कई लोग खाने-पीने का सोच रहे हैं तो कुछ इलेक्ट्रिसिटी की चिंता सता रही है. यहां जानें कि अगर जंग के हालातों में इलेक्ट्रिसिटी कट जाती है तो घर के पंखे-लाइट कैसे चलेंगे. बिना लाइट के कैसे हवा और रोशनी मिलेगी.

आज के समय में इलेक्ट्रिसिटी हमारी जिदगी का जरूरी हिस्सा बन चुकी है. बिना इलेक्ट्रिसिटी के ना पंखा चलता है, ना लाइट, ना ही मोबाइल चार्ज होता है. लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसी कोई बड़ी स्थिति बनती है, तो सबसे पहला असर बिजली और इंटरनेट पर पड़ सकता है. ऐसी सिचुएशन में अगर बिजली गुल हो जाए, तो आम लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं. लेकिन अगर पहले से सोलर पैनल लगवा लेंगे तो आपको किसी भी संकट में अंधेरे में नहीं बैठना पड़ेगा.

सोलर पैनल क्या है?
सोलर पैनल एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो सूरज की रोशनी को इलेक्ट्रिसिटी में बदल देती है. ये बिना किसी तार, जनरेटर या डीजल के काम करता है. सिर्फ धूप की जरूरत होती है और फिर आप उसका इस्तेमाल पंखा, बल्ब, टीवी, मोबाइल चार्जिंग और यहां तक कि कुछ होम अप्लायंसेज चलाने के लिए कर सकते हैं.

जंग के दौरान कैसे मदद करेगा सोलर पैनल?
अगर युद्ध जैसी सिचुएशन बनती है तो सरकार कई इलाकों की बिजली काट सकती है या पावर सप्लाई इफेक्ट हो सकती है. ऐसे समय में सोलर पैनल आपका सबसे बड़ा सहारा बन सकता है.

इसके जरिए बिना इलेक्ट्रिसिटी के भी पंखा और लाइट चलेगी. मोबाइल चार्ज और इंटरनेट राउटर भी चल सकता है. फ्रिज और कुछ छोटे डिवाइस कुछ घंटों तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं. सोलर पैनल की मदद से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सुविधा बनी रहेगी.

क्या होता है खर्च?
सोलर पैनल सिस्टम का खर्च उसकी कैपेसिटी पर डिपेंड करता है. एक छोटे घर के लिए 1ज्ञॅ का सिस्टम करीब 45,000 से 80,000 रुपये में लग जाता है. इसमें आपको बैटरी, इन्वर्टर और इंस्टॉलेशन भी मिल जाता है. सरकार कई बार सब्सिडी भी देती है जिससे ये और सस्ता हो जाता है.

सोलर पैनल लगवाने के फायदे
इससे इलेक्ट्रिसिटी बिल भी बचेगा. पर्यावरण को नुकसान नहीं होता है. किसी भी संकट में आप दूसरों पर कम डिपेंड रहते हैं. ये एक बार लगावने के बाद आपको बार-बार इसे बदलवाने या ज्यादा कुछ खर्च करना नहीं पड़ेगा. इसकी मेंटेनेंस भी कम है.

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights