किसी भी अभियन्ता का उत्पीड़न व अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा- विद्युत अभियन्ता संघ

उ0प्र0 राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ की सत्र 2025-27 के लिए केन्द्रीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिनांक 21.04.2025 को हाइडिल फील्ड हॉस्टल, 17 राणा प्रताप मार्ग, लखनऊ में संपन्न हुआ।मुख्य चुनाव अधिकारी इं0 पंकज अग्रवाल ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नयी केन्द्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष इं संजय सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं प्रभात सिंह तथा महासचिव इं जितेन्द्र सिंह गुर्जर के साथ अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण के बाद डिस्काम निजीकरण के विरोध में निर्णायक संघर्ष का संकल्प दोहराया।

अभियन्ता संघ की सत्र 2025-27 के लिए केन्द्रीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम हाइडिल फील्ड हॉस्टल, 17 राणा प्रताप मार्ग, लखनऊ में संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी इं पंकज अग्रवाल ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष इं0 संजय सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 प्रभात सिंह व महासचिव इं0 जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वांचल . एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. के निजीकरण के निर्णय के विरोध में चल रहे संघर्ष के कार्यक्रमों को प्रभावी ढ़ंग से सम्पादित कराये जायेंगे।

अभियन्ता संघ की कार्यकारिणी ने निजीकरण के विरोध में निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया। विद्युत निगमों को आत्मनिर्भर व बेहतर बनाने, बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान करने, अभियंताओं की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखकर उनका सार्थक निराकरण कराया जायेगा। किसी भी अभियन्ता का उत्पीड़न व अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

कार्यक्रम में ऑल इण्डिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे, उप्र अधिकारी महापरिषद के प्रधान महासचिव व उप्र इंजीनियर्स एसोशिएशन के महासचिव इं0 आशीष यादव, पूर्व मुख्य अभियंता सी पी यादव, संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारि महेन्द्र राय, पी.के. दीक्षित, डी. के. मिश्र, सुहैल आबिद, श्रीचन्द, सरजू त्रिवेदी, के. एस. रावत, दीपक चक्रवर्ती, व शिक्षक नेता रीना त्रिपाठी मुख्यतया उपस्थित थे। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अभियन्ता संघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में अभियन्ताओं के साथ अपनी एकजुटता का संकल्प दोहराया।

सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल का करतल ध्वनि से आभार व्यक्त करते हुए एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights