मुरादाबाद : 30 हजार रिश्वत ले रहे लाइनमैन रिफाकत अली गिरफ्तार

यूपी के मुरादाबाद में 30 हजार रुपए की घूस ले रहे संविदा लाइनमैन को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। टीम आरोपी को लेकर थाना बिलारी पहुंची। जहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मुरादाबाद जिले के बिलारी के सहसपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी लाइनमैन रिफाकत अली को एंटी करप्शन टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी लाइनमैन को मुरादाबाद से आई टीम ने बिलारी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

बता दें कि, सहसपुर गांव निवासी उपभोक्ता माजिद ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी थी कि संविदा लाइनमैन उससे अवैध रूप से सुविधा शुल्क मांग रहा है। उपभोक्ता का कहना है कि उसने नियम अनुसार विद्युत कनेक्शन लिया है और ई-रिक्शा चार्जिंग का काम करता है। पहले उसे अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने को कहा गया, फिर ओवरलोड समायोजन के बदले 50 हजार की मांग की गई।

बाद में यह सौदा 30 हजार में तय हुआ था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने संविदा कर्मी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया। टीम आरोपी को लेकर थाना बिलारी पहुंची। जहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights