अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर ने महिला मरीज से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने 58 साल के एक डॉक्टर को 27 साल की महिला मरीज के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और ब्लैकमैल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के बाद मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन की एक टीम ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने बताया कि ये मामला 2015 में सामने आया था। दरअसल, पीड़ित महिला डॉक्टर वंशराज द्विवेदी से बवासीर का इलाज करवाने गई थी। इस दौरान डॉक्टर ने महिला को बेहोश कर दिया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। यही नही इस दौरान उसका वीडियो बना कर उसको ब्लैकमेल भी किया।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी डॉक्टर पिछले एक साल से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। यही नहीं इस दौरान महिला की शादी के बाद भी डॉक्टर महिला को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। जानकारी के मुताबिक, जब महिला ने डॉक्टर का फोन उठाना बंद कर दिया, तो आरोपी डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल कर दिया।

पीड़ित महिला के पति को जब इस पूरी घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी पत्नी का पूरा साथ दिया। उन्होंने पुलिस में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। 17 अक्टूबर 2019 तक के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर जेई फंसाओ, वीडियो बनाओ, फिर करो ब्लैकमेल! आखिरकार मसौली पुलिस के हत्थे चढ़ा कथित गैंग बिजली विभाग के ईमानदार अभियंताओं को बदनाम करने का कथित ‘ब्लैकमेलर’ वर्षों…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights