बिजली का बिल सही कराना है तो पत्नी को अकेले भेजो… बाराबंकी के अधिशासी अभियंता हैदरगढ़ प्रदीप कुमार गौतम पर किसान ने लगाया आरोप

बाराबंकी के हैदरगढ़ तहसील में विद्युत अधिशासी अभियंता हैदरगढ़ प्रदीप कुमार गौतम पर उपभोक्ता से उसकी पत्नी से अकेले मिलने की अजीबो गरीब मांग रख दी। कनेक्शन कटने से परेशान उपभोक्ता ने मध्यांचल विद्युत प्रबन्ध निदेशक से शिकायत की है। मामले में इंजीनियर पर लगे आरोपों पर अधीक्षण अभियंता जांच शुरू कर दी है। वहीं अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ता पर फर्जी तरीके से मनगढ़ंत आरोप बताया है।

हैदरगढ़-बाराबंकी। बाराबंकी के हैदरगढ़ इलाके में एक किसान द्वारा आईजीआरएस के माध्यम से विद्युत विभाग के एमडी से की गई शिकायत चर्चा का विषय बन है।

दरअसल अपनी शिकायत में किसान ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता हैदरगढ़ प्रदीप कुमार गौतम पर उसकी पत्नी के यौन शोषण के प्रयास का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराते हुए दोषी अधिकारी को दंडित करने की मांग की है।

हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के शाहपुर सिदवी निवासी एक किसान ने आईजीआरएस संख्या 40017625007685 के माध्यम से विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक से करी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 13-03-2024 को अधिशासी अभियंता हैदरगढ़ प्रदीप कुमार गौतम निरीक्षण के लिए उसके गांव आए थे।

इस दौरान वो उसके घर भी पहुंचे और उसकी पत्नी की सुंदरता को देख सबके सामने ही उसकी सुंदरता की तारीफ कर चले गए। पीड़ित किसान का आरोप है कि इसके अगले ही दिन पत्नी की सुंदरता उसके और पत्नी दोनों के लिए मुसीबत का सबब बन गई। पत्नी पर मोहित अधिशाषी अभियन्ता ने उसके बिजली कनेक्शन पर गलत मीटर रीडिंग भरकर बिल बढ़ा दिया और कनेक्शन काट दिया।

पीड़ित किसान ने बताया कि दिनांक 16-03-2024 को जब वो एप्लिकेशन लेकर अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय पहुंचा तो अधिशाषी अभियन्ता ने बिल सही करने के एवज में ऐसी मांग कर दी जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन निकल गयी। उन्होंने कहा बिल सही कराना पत्नी को अकेले में भेजो। पीड़ित ने बताया कि उसने बहुत निवेदन किया लेकिन अधिशाषी अभियन्ता पत्नी को अकेले में भेजने की अपनी मांग पर अड़े रहे।

पीड़ित किसान ने बताया कि उसने लोकलाज के डर से इस मामले की शिकायत नहीं की। लेकिन 31-01-2025 को जब वो पुनः अधिशाषी अभियन्ता के कार्यालय गया तो उन्होंने कनेक्शन चालू करने के उन्होंने कनेक्शन चालू करने के बदले पत्नी को अकेले भेजने के साथ ही 40 हजार रुपए की भी डिमांड कर दी।

जिसे सुनकर किसान हतप्रभ रह गया। कोई रास्ता न देख पीड़ित किसान ने आईजीआरएस के माध्यम से मध्यांचल विद्युत विभाग के प्रबन्ध निदेशक से मामले कि जांच कराते हुए भ्रष्ट और दबंग किस्म के अधिकारी को दंडित करने की गुहार लगाई है। अब विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights