एक साल खराब है ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति है बाधित…. अनेको शिकायतो के बाद समाधान तो हुआ नहीं… उल्टा ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद भी वसूल रहे बिजली बिल

बभनी के मुनगाडीह खरवारी टोला में पिछले एक साल से खराब पड़े ट्रांसफार्मर ने ग्रामीणों की जिंदगी को अंधेरे में डुबो रखा है। टोल फ्री नंबर के साथ -साथ पावर हाउस पर कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बिजली की आपूर्ति न होने से क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है और घरों में लगे बिजली के उपकरण बेकार पड़े हैं। विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा था कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा…. लेकिन विकास खंड के मुनगाडीह खरवारी टोला में एक साल से ट्रांसफार्मर खराब होने के बावजूद जबरदस्ती बिजली बिल वसूलने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। चेतावनी दी अगर शीघ्र ही मनमानी नहीं रोकी गई तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण उपेंद्र कुमार ने बताया कि 16 केवी का ट्रांसफार्मर एक साल से खराब है। विभाग को कई बार सूचना दिया गया। टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत की गई, लेकिन उसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आपूर्ती बंद होने से ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। वहीं पेयजल एवं इलेक्ट्रानिक सुविधा सब शोपीस बने हुए हैं। इसके बाद विभाग की तरफ से बिजली का बिल वसूला जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights