चिल्लर देकर ग्राहक ने चुकाया बिजली बिल, गिनती करने में लगे 5 घंटे, कर्मचारियों के छूटे पसीने

महावितरण की वसूली मुहिम के दौरान एक ग्राहक ने अपना बिजली बिल 1 और 2 रुपए के सिक्कों का भुगतान कर चुकाया। जिसे गिनने में बिजली विभाग के कर्मचारियों को 5 घटे लग गए और उनके पसीने छूट गए। इस वाकये का वीडियो भी सामने आया है।

बिजली बिल के लिए मिले सिक्कों को गिनते हुए बिजली विभाग के कर्मचारी
आज हम घर बैठे डिजिटल पेमेंट के जरिए लाखों-करोड़ों का भुगतान कर सकते हैं। डिजिटल पेमेंट के मामले में हमारा देश पूरी दुनिया में शीर्ष स्थान पर खड़ा है। लेकिन इतनी तरक्की उस वक्त धरे के धरे रह गई जब एक शख्स ने अपने बिजली बिल का भुगतान 1 और 2 के सिक्कों से किया। शख्स को बिजली बिल के तौर पर 7 हजार 160 रुपये चुकाने थे। जिसके लिए उसने 7160 रुपए के सिक्के देकर चुकाए। इस वाकये का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सिक्के गिनते कर्मचारियों का वीडियो आया सामने
वीडियो में बिजली विभाग के कर्मचारियों को सिक्के गिनते हुए देखा जा सकता है। उनके सामने रखे टेबल पर सिक्के ही सिक्के बिखरे हुए हैं। जिन्हें गिनकर वे एक क्रम से रख रहे हैं। मामला महाराष्ट्र के रिसोड़ शहर का बताया जा रहा है। जहां महावितरण की वसूली मुहिम के दौरान यह रोचक वाकया सामने आया। मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ने अपना 7 हजार 160 रुपये का बिजली बिल 1 और 2 रुपये के सिक्कों में चुकाया। इन सिक्कों का कुल वजन लगभग 40 किलो था।

सिक्कों को गिनने में लग गए 5 घंटे
महावितरण की वसूली मुहिम के कर्मचारियों ने इन सिक्कों को ग्राहक से लेकर कार्यालय तक दोपहिया वाहन पर एक किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचे। जिसके बाद उन सिक्कों को गिनने के लिए बिजली विभाग के तीन कर्मचारियों को लगाया गया। कैशियर प्रशांत थोटे, लाइनमैन उद्धव गजभार और ठेका कर्मचारी अतुल थेर को इन सिक्कों को गिनने में कुल 5 घंटे का समय लग गया। सिक्के गिनने के दौरान कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इतनी ठंड के बावजूद उन्हें उन सिक्कों को गिनने में उनका पसीना छूट गया। चूंकि ये सिक्के प्रचलन में थे, इसलिए महावितरण कर्मचारियों को ग्राहक से सिक्के लेने से मना करने का अधिकार नहीं था। यह घटना महावितरण की वसूली प्रक्रिया के दौरान आई एक अनोखी चुनौती के रूप में दर्ज हुई है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights