दस हजार पंजीकरण, लेकिन लगे सिर्फ 93 सोलर पैनल… समीक्षा के दौरान जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी हुई नाराज

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने विद्युत विभाग और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। नेडा की पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा में दस हजार पंजीकरण में से अब तक सिर्फ 93 सोलर पैनल लगाए जाने पर नाराजगी जताई। योजना के लिए वेंडर्स की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।

उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। कहा कि पीएम सूर्यघर शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान सभी 101 फीडर में लाइन लॉस और एटीएनसी लॉस को कम करने का निर्देश दिया। इसमें से सबसे अधिक खराब प्रगति वाले दस फीडर में लाइन लास, बीलिंग, ट्रांसफार्मर आदि की शिकायतों को नवंबर के अंत तक दूर करने को कहा। इसके लिए इन फीडर से बिजली आपूर्ति होने वाले गांव में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की बिजली समस्या, बीलिंग आदि की मौके पर ही निस्तारित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने खराब मीटरों को अभियान चलाकर प्रतिस्थापित करने के लिए कहा। कहा कि नेवर पेड बिल वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटें। बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आरसी जारी कराएं। स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही को भी तेज करने निर्देश दिया। बैठक में अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह, सभी एक्सईएन, एसडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    दक्षिणांचल में ‘नियमों’ का खेल! एक अभियंता निलंबित, दूसरे को रसूख का कवच — 4.5 करोड़ की सामग्री निरीक्षण पर उठे गंभीर सवाल

    🔥 रसूख के आगे नियम बेबस! विभाग में कार्रवाई का दोहरा मापदंड दक्षिणांचल में ‘निरीक्षण खेल’! 4.5 करोड़ की सामग्री पर साइन का रहस्य, एक अभियंता सस्पेंड — दूसरे पर…

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights