सबसे अधिक बकायेदार क्षेत्र मिल्कीपुर में अघोषित रूप से मुख्यालय स्तर से जांच अभियान चलाने या सख्ती से वसूली पर लगी रोक

अयोध्या मंडल अन्तगर्त विद्युत वितरण खंड-तीन मिल्कीपुर में सबसे अधिक बकाएदार हैं, फिर भी पावर कारपोरेशन के अधिकारी उस क्षेत्र में जांच अभियान चलाने से बच रहे हैं। मिल्कीपुर क्षेत्र में विधानसभा का उप चुनाव प्रस्तावित होने के कारण मुख्यालय स्तर से ही जांच अभियान चलाने से मना किया है।

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भले अधर में हो, पर इसके असर से इस क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता मौज काट रहे हैं। अयोध्या मंडल में बिजली बिल की सर्वाधिक रकम जिले में ही बकाया है और इसमें अकेले मिल्कीपुर क्षेत्र के ही उपभोक्ता सबसे अधिक बकाएदार हैं, फिर भी पावर कारपोरेशन के अधिकारी उस क्षेत्र में जांच अभियान चलाने से बच रहे हैं। बताया जा रहा कि उप चुनाव होने तक मिल्कीपुर में जांच अभियान चलाने या सख्ती से वसूली पर अघोषित रूप से मुख्यालय से रोक लगी है।

मिल्कीपुर से गत विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए अवधेश प्रसाद के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफा दे देने से यहां उप चुनाव होना है। यह उप चुनाव प्रदेश की अन्य सीटों के साथ ही हो जाता, पर हाई कोर्ट में याचिका लंबित होने के कारण निर्वाचन आयोग ने यहां चुनाव घोषित नहीं किया।

याचिका वापस लिए जाने को लेकर बीते दिनों हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी, परंतु यह नहीं हो सकी। इस कारण उप चुनाव को लेकर अभी भी संशय है। बावजूद इसके मिल्कीपुर क्षेत्र में कोई जांच अभियान चलाने से सरकारी विभागों के अधिकारी कतरा रहे हैं। इससे क्षेत्र के मतदाताओं की चांदी है। इसे ऊर्जा निगम के उदाहरण से सहज तरीके से समझा जा सकता है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights