ईओ के आवास पर पकड़ी गई बिजली चोरी : 6 माह पहले काटी गई थी लाइन, ईओ आवास पर 2.72 लाख रुपये का है बकाया

चन्दौसी। विद्युत विभाग की टीम चेकिंग करते हुए कागजी मोहल्ला स्थित नगर पालिका के ईओ आवास व कैंप कार्यालय पर पहुंची तो वहां मीटर बंद था और पोल से सीधा केबिल आवास में लगा था। मामला विद्युत चोरी का होने पर पोल से केबिल उतार जब्त कर लिया। चेकिंग के समय आवास पर ईओ मौजूद नहीं थे। विद्युत विभाग ने आवास के कनेक्शन पर 2.72 लाख रुपये बकाया बताया है।

गुरुवार की दोपहर एक बजे विद्युत विभाग के एसडीओ प्रथम अजय कुमार शुक्ला टीम के साथ शहर में चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान टीम कागजी मोहल्ला स्थित नगर पालिका के ईओ कृष्ण कुमार के सरकारी आवास व कैंप कार्यालय पर पहुंची। जहां आवास के बाहर लगे मीटर के तार कटे थे। पास ही पोल से एक केबिल लगा था जो सीधे आवास के अंदर जा रहा था। जिससे सीधे तौर पर विद्युत चोरी का मामला सामने आया। ईओ पर विद्युत चोरी का मामला सामने पर अन्य लोग भी पहुंच गए। चेकिंग के समय ईओ अपने आवास में मौजूद नहीं थे। बिजली विभाग ने ईओ आवास के कनेक्शन पर 2.72 लाख रुपये बकाया बताया है। विद्युत चोरी के मामले में पेनाल्टी लगाई जाती है। जो दो दिन बाद एक्सईएन कार्यालय से जारी की जाएगी। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गौरतलब है कि लगभग 7 माह पूर्व विद्युत विभाग द्वारा नगर पालिका के कार्यालयों की बकाया के चलते लाइन काट दी गई थी। जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया था। पालिका ने भी विद्युत विभाग पर लाखों रुपये का बकाया निकाला था। जिसके बाद पालिका कार्यालयों की विद्युत लाइन जोड़ दी गई थी। एसडीओ ने बताया कि 6 से 7 माह पहले भी विद्युत बिल जमा न करने पर ईओ आवास की बिजली काट दी गई थी। इसके अलावा विभाग ने मोहल्ला कुरेशियान, पंजाबियान, सीकरी गेट पर चेकिंग अभियान चलाया। जहां पर 7 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। इन पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। टीम में एसडीओ अजय कुमार शुक्ला, जेई अभिषेक सिंह आदि रहे। नगर पालिका परिषद ईओ कृष्ण कुमार ने बताया कि मुझे ईओ के पद ग्रहण किए हुए कुछ दिन ही हुए हैं। विद्युत चोरी के विषय में जानकारी कराई जा रही है। विद्युत विभाग से जानकारी कर विद्युत बिल जमा कराया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र में पांच स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी
विद्युत विभाग की टीम ने ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े गांव करेली, कैथल व अन्य गांवों में चेकिंग अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता के निर्देश पर उपखंड अधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में घर-घर चेकिंग की गई। जिसमें पांच लोगों को विद्युत चोरी पकड़ी गई। इसके बाद विद्युत केबिल को जब्त कर लिया गया। पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। टीम में जेई महेद्र सिंह, सोनू वर्मा, प्रदीप, चिराग, रमेश, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights