रिश्वत लेने का आरोपी बिजलीकर्मी बर्खास्त, अवर अभियन्ता निलंबित, चार कार्मिकों पर कार्यवाही करते हुए मांगा गया स्पष्टीकरण

मेरठ। बिजली विभाग के तीन संविदा कर्मियों द्वारा रिश्वत लेते हुए वायरल सीसीटीवी फुटेज का संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक कार्मिक को बर्खास्त कर दिया गया है। अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है और चार कार्मिकों पर कार्यवाही करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऊर्जा मंत्री ने सभी विद्युत कार्मिकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि विभाग में भ्रष्टाचार में संलिप्त कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मेरठ के लिसाड़ी गेट-काजीपुर इलाके में सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड वीडियो के वायरल होने का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वीडियो में रिश्वत लेने वालों की पहचान संविदा कर्मी नूर मोहम्मद पुत्र हनीफ, तैनाती काजीपुरा विद्युत उपकेन्द्र, मेरठ के रूप में हुई। जिसे तत्काल सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही संबंधित प्रकरण में थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मेरठ पुलिस ने आरोपी नूर मोहम्मद के साथ उसके दो अन्य साथियों शहजाद व शौकीन को गिरफ्तार कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर इस प्रकरण में विभागीय कार्रवाई करते हुए संदीप यादव, अवर अभियंता काजीपुरा उपकेन्द्र को निलंबित किया गया है। संबंधित उपखंड अधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र के माध्यम से अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। वहीं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम मेरठ से स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल-1 मेरठ व मुख्य अभियंता, मेरठ क्षेत्र-2, मेरठ को चेतावनी जारी की गई है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई भी कार्मिक भर्ष्टाचार में संलिप्त या फिर कार्यों में उदासीन पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अच्छे कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights