कइयों के सिर से गुजरी मौत, तारों की स्पार्किंग से दिखा आतिशबाजी जैसा नजारा

लगातार बढ़ती तपिश के चलते जहां बिजली की खपत और मांग नया रिकार्ड कायम रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पावर कैपिटल का दर्जा रखने वाले सोनभद्र के जिला मुख्यालय पर जर्जर तार लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। शुक्रवार की देर शाम मेन माकेट की दरोगा गली में तारों की देर तक हुई स्पार्किंग से जहां आतिशबाजी सरीखा नजारा दिखा। वहीं, लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। संयोग ही था कि इस स्पार्किंग से चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बच गए। इसको लेकर लोगों की तरफ से वीडियो वायरल कर नाराजगी जताई जाती रही।

तेज स्पार्किंग से मची अफरातफरी
बताते चलें कि जिला मुख्यालय स्थित राबटर्सगंज शहर में लगभग दो लाख आबादी के लिए दो उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। नगर के आधे हिस्से में छपका स्थित फीडर से और आधे हिस्से में हाइडिल स्थित उपकेंद्र के फीडर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम लेबर चौराहे का दर्जा रखने वाले दरोगा गली के दक्षिणी सिरे पर जर्जर हालत में लटके तारों से स्पार्किंग शुरू हो गई। तेज स्पार्किंग से अफरातफरी मच गया। आस-पास के दुकानदार जहां दुकानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए है। वहीं, आस-पास के लोगों ने दरवाजा बंद कर दूसरी तरफ निकलने में भलाई समझी। यहां से गुजर रहे कई लोग भी इस स्पार्किंग से बाल-बाल बच गया। संयोग ही था कि ऐसे समय स्पार्किग हुई जब यहां लोगों की संख्या नाममात्र की थी। वाहन भी स्पार्किग स्थल से सुरक्षित दूरी पर खड़े थे।

बता दें कि जिस जगह स्पार्किंग है, उससे आरटीएस क्लब, मेन मार्केट रोड, संकटमोचन मंदिर, जिला पंचायत रोड, सिनेमा मार्केट रोड सहित कई हिस्सों का सीधा जुड़ाव है और हर दिन स्पार्किंग वाली जगह से हजारों लोगों का गुजरना होता है। लोगों का कहना था कि चंद घंटों के भीतर मेन मार्केट की दरोगा गली में तीन तार लोगों को हाइटेंशर तार की स्पार्किंग और उससे बने आतिशबाजी जैसे नजारे से गुजरना पड़ा। इसके चलते लोगों में जहां दहशत की स्थिति बनी रही। वहीं, यहां के लोगों की ओर से नाराजगी जताए जाने का क्रम जारी रहा।

मेंटनेंस अभियान के बाद भी खराब स्थिति पर नाराजगी
बताते चलें कि विद्युत महकमा अप्रैल माह से ही विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए खासकर जर्जर तार और झुके पोलों को बदलने-दुरूस्त करने का अभियान चलाने में लगा हुआ है लेकिन जिस तरह से पिछले दिनों जिला पंचायत रोड पर हुए हादसे में एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं अब मेन मार्केट के बीच लगातार जर्जर तारों के टूटने की घटना और देर तक होती स्पार्किंग की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ानी शुरू कर दी है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights